{"_id":"61c07dd0a56f7f5e68628a9f","slug":"mainpuri-panchayat-by-election-in-jamthari-villagers-caste-vote","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी पंचायत उप चुनाव: खूब बरसे वोट, जमथरी में 76.92 प्रतिशत मतदान, ग्रामीणों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी पंचायत उप चुनाव: खूब बरसे वोट, जमथरी में 76.92 प्रतिशत मतदान, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी: पंचायत उप चुनाव में मतदान करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत जमथरी में मंगलवार को प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। सर्दी में भी मतदान के लिए ग्रामीणों का गजब का उत्साह नजर आया। यहां 76.92 प्रतिशत मतदान हुआ। जमथरी में ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए दो मतदान केंद्र और चार मतदेय स्थल बनाए गए थे। इसमें दो मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय जमथरी और दो मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय नगला नया पर बनाए गए थे। चारों मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजते ही मतदान दस प्रतिशत पर पहुंचा तो 11 बजे ये प्रतिशत बढ़कर 35 प्रतिशत हो गया। शाम पांच बजे तक कुल 76.92 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार और एसडीएम भोगांव राजनरायण त्रिपाठी भी निरीक्षण करते रहे। कहीं भी बिना पहचानपत्र के मतदाताओं को प्रवेश नहीं मिल सका। शाम पांच बजे तक मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियों ने मतपेटिकाओं को सील कर दिया। इसके बाद वे पुलिस बल के साथ सुल्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।
मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे मौजूद
मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। जमथरी स्थित मतदान केंद्र पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवप्रसाद बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। वहीं नगला नया स्थित मतदान केंद्र पर अखिल गोयल नायब तहसीलदार मैनपुरी बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत कुलदीप सिंह और वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार पल-पल की सूचना लेते रहे।

वोट डालने जाते बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
साइकिल से आए बुजुर्ग
मतदान का उत्साह ग्रामीणों में देखने को मिला। एक बुजुर्ग चलने में असमर्थ थे, परिवार वाले उन्हें साइकिल से लेकर मतदान स्थल पर लेकर पहुंचे। बुजुर्ग ने गांव की सरकार बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतपेटिकाएं ले जाते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
स्ट्रांग रूम में रखवाईं मतपेटिकाएं
मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाएं लेकर सुल्तानगंज स्थित ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं। यहां निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप की मौजूदगी में मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर ही मतगणना कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए एक मेज लगाई गई है, जिस पर पांच कर्मचारी मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे तक परिणाम आने का अनुमान है।

मतदान के दौरान नजर रखे रहे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे बढ़ा मतदान
समय मतदान प्रतिशत
आठ बजे शुरू
नौ बजे 10 प्रतिशत
11 बजे 35 प्रतिशत
एक बजे 52 प्रतिशत
तीन बजे 70 प्रतिशत
पांच बजे 76.92 प्रतिशत
समय मतदान प्रतिशत
आठ बजे शुरू
नौ बजे 10 प्रतिशत
11 बजे 35 प्रतिशत
एक बजे 52 प्रतिशत
तीन बजे 70 प्रतिशत
पांच बजे 76.92 प्रतिशत