फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri: औरैया सड़क हादसे में उजड़ गई एक परिवार की दुनिया, एक साथ उठीं तीन अर्थियां, रो पड़े लोग

Mon, 17 Oct 2022 08:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri News three members of a family died in Auraiya road accident
हादसे में दंपती और उनकी पुत्री की मौत - फोटो : अमर उजाला

दिवाली से पहले औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में मैनपुरी के एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। सड़क हादसे में शहर के मोहल्ला अग्रवाल निवासी संतोष गुप्ता, उनकी पत्नी किरण और पुत्री आरती की मौत हो गई। पुत्री रेनू और पुत्र आकाश घायल हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। सोमवार शाम को दंपती और उनके पुत्री के शव घर पहुंचे। एक साथ तीन शवों के घर पहुंचते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आस-पड़ोस के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। संतोष दवा लेने के लिए हर महीने कानपुर जाते थे, लेकिन सोमवार को उनका सफर आखिरी सफर साबित हुआ। 



शहर के करहल रोड चौकी के सामने वाली गली मोहल्ला अग्रवाल निवासी 45 वर्षीय संतोष गुप्ता की मां शीतला देवी मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकान है। वह हृदय संबंधी रोग से पीड़ित थे। प्रतिमाह दवा लेने के लिए कानपुर जाते थे। 

Mainpuri News three members of a family died in Auraiya road accident
औरैया में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह संतोष वैगनआर कार से 44 वर्षीय पत्नी किरण, 15 वर्षीय पुत्री आरती, रेनू गुप्ता और पुत्र आकाश के साथ कानपुर दवा लेने के लिए गए थे। औरैया में कंटेनर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। 
Mainpuri News three members of a family died in Auraiya road accident
शवों को देख रो पड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
हादसे में संतोष, पत्नी किरण और पुत्री आरती की मौत हो गई। रेनू और आकाश घायल हुए हैं। कार चालक अजय को मामूली चोट लगी। हादसे की जानकारी जैसे ही मृतक के रिश्तेदारों को हुई तो कोहराम मच गया। रिश्तेदार शव लेने के लिए औरैया के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri News three members of a family died in Auraiya road accident
मृतकों के घर पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दंपती और पुत्री के शव मोहल्ला अग्रवाल स्थित आवास पर आने के कुछ देर बाद ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे तीनों शव घर पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Mainpuri News three members of a family died in Auraiya road accident
शवों को देख रो पड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के तीन लोगों की अर्थियां निकलीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। शहर के मदार दरवाजा स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed