फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj: दिवाली से पहले सूनी हो गई मां की गोद, जंगली पौधे की फली खाने से दो बेटियों की मौत

Mon, 17 Oct 2022 08:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Two sisters died after eating pods of wild poisonous plant in kasganj
बेटियों की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में काली नदी के समीपवर्ती गांव अल्लीपुर में दो दिन पहले सड़क किनारे जंगली जहरीले पौधे की फली दो सगी बहनों ने खा लीं। फली खाने के बाद बहनों की तबीयत खराब होने लगी। बालिकाओं ने परिजन से पेट दर्द की शिकायत की। पूछने पर फली खाने की बात बताई। परिवार के लोग दोनों को निजी चिकित्सक यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की सलाह पर दोनों बालिकाओं को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय छोटी बहन की मौत हो गई। दूसरी का उपचार अलीगढ़ में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसने भी दम तोड़ दिया। दिवाली से पहले तीन दिन में दो बेटियों की मौत से मां की गोद सूनी हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण और रिश्तेदार महिलाएं बच्चियों की मां को ढांढस बंधा रही थीं।




Mainpuri: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से बंदी बोला- अपराध कबूल, मेरा मुकदमा खत्म करा दीजिए साहब  

Two sisters died after eating pods of wild poisonous plant in kasganj
बच्चियों ने इसी पौधे की फली खाई थी - फोटो : अमर उजाला
अल्लीपुर गांव के नौबत सिंह की दो पुत्रियां अनुष्का (4) एवं प्राची (7) सड़क के किनारे 15 अक्तूबर को खेल रही थीं। खेलते समय दोनों ने जंगली पौधे की फलियां तोड़कर खा लीं। फली खाने के बाद दोनों बालिकाएं घर पहुंचीं। यहां उनकी तबीयत खराब होने लगी। 
Two sisters died after eating pods of wild poisonous plant in kasganj
प्राची और अनुष्का के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मां सरोज देवी ने प्राची से पूछा तो उसने फली खाने की बात बताई। यह सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। परिजन दोनों बालिकाओं को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने बालिकाओं को अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग दोनों बालिकाओं को लेकर जाने लगे। तभी अनुष्का की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two sisters died after eating pods of wild poisonous plant in kasganj
फली खाने से दो बच्चियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
प्राची को परिजनों ने अलीगढ़ भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा था। अलीगढ़ में इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। बालिकाओं के पिता नौबत सिंह ने कहा कि जंगली पौधे की फली खाने से यह हादसा हो गया। दोनों बेटियों की जान चली गई। 
विज्ञापन
Two sisters died after eating pods of wild poisonous plant in kasganj
मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
सरोज देवी के दो ही बेटियां थीं। दिवाली से पहले उसकी गोद उजड़ गई। एक साथ दो बेटियों की मौत के सदमे सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग उसे संभाल रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed