{"_id":"6390935d438d8c3c0a68165a","slug":"mainpuri-bypoll-counting-2022-counting-of-votes-will-start-from-8-am-by-election-results","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll Counting 2022: मैनपुरी में किसकी होगी जीत? कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll Counting 2022: मैनपुरी में किसकी होगी जीत? कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना
Wed, 07 Dec 2022 06:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा उपुचनाव के नतीजे कल शाम तक घोषित हो जाएंगे। इस चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर है। सुबह आठ बजे से सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। मतगणना पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। मतगणना की वीडियोग्राफी होगी।
Trending Videos
नवीन मंडी गेट का निरीक्षण करते एसपी व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
इससे पूर्व बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र, सहायक रिटर्निंग अधिकारी नवोदिता शर्मा, अंजलि सिंह, आर.एन.वर्मा, गोपाल शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण सुधीर कुमार मौजूद रहे।
नवीन मंडी में लगाया गया बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह मिलेगा प्रवेश
मतगणना पंडाल में प्रवेश करने के लिए भी प्रक्रिया तय हुई है। गेट नंबर एक से अधिकारी, गणना कार्मिक, मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे। गेट नंबर तीन से सभी विधानसभाओं के गणना अभिकर्ता प्रवेश करेंगे। गणना कार्मिकों, गणना अभिकर्ताओं, प्रत्याशियों, निर्वाचन अभिकर्ताओ, अधिकारियों, पत्रकारों के प्रवेश के बाद दोनों गेट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
यह रहेगी सुरक्षा
स्ट्रांग रूम से लेकर गणना पंडाल तक ईवीएम को सीपीएमएफ के सुरक्षा घेरे में पहुंचाने की व्यवस्था होगी। स्ट्रांगरूम, गैंगवे, गणना पंडाल द्वार पर केंद्रीय बल के जवान तैनात रहेगें।
विज्ञापन
नवीन मंडी
- फोटो : अमर उजाला