सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने 2.80 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं।
{"_id":"63918a26f2fe2525e2579b20","slug":"mainpuri-by-election-results-live-will-dimple-yadav-be-the-first-woman-mp-from-mainpuri-lok-sabha-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election Results: डिंपल यादव ने रचा नया कीर्तिमान, मैनपुरी से बनीं पहली महिला सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election Results: डिंपल यादव ने रचा नया कीर्तिमान, मैनपुरी से बनीं पहली महिला सांसद
Thu, 08 Dec 2022 05:05 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त करतीं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, साथ हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी उपचुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट से बीते 19 चुनावों में कभी भी महिला प्रत्याशी को जनता ने नहीं चुना। एक नहीं बल्कि चार-चार महिला प्रत्याशियों ने लोकसभा सीट पर अपना भाग्य आजमाया, लेकिन हर बार उन्हें हार ही मिली। भाजपा से मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्य, कांग्रेस से सुमन चौहान, बसपा से संघमित्रा मौर्या और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वरी देवी ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाईं। हालांकि सपा ने इससे पूर्व इस सीट पर कभी महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा था।
डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव में जब सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की तो लोगों के मन में एक ही सवाल था कि क्या मैनपुरी लोकसभा सीट पर महिला प्रत्याशी के न जीतने का मिथक डिंपल तोड़ पाएंगी। बृहस्पतिवार को जब उपचुनाव के परिणाम आए। डिंपल यादव ने 2.88 लाख वोटों से जीतकर न केवल जीत हासिल की, बल्कि मैनपुरी लोकसभा सीट से एक इतिहास रच दिया। वह पहली मैनपुरी से पहली महिला सांसद चुनी गई हैं। जानिए पिछले चुनावों के नतीजे...
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
2004 का उपचुनाव
| पार्टी | प्रत्याशी | मिले वोट | स्थान |
| सपा | धर्मेंद्र यादव | 348999 | पहला |
| बसपा | अशोक यादव | 169286 | दूसरा |
| भाजपा | रामबाबू कुशवाह | 14544 | तीसरा |
| कांग्रेस | सुमन चौहान | 11391 | चौथा |
2009 का आम चुनाव
| पार्टी | प्रत्याशी | मिले वोट | स्थान |
| सपा | मुलायम सिंह यादव | 392308 | पहला |
| बसपा | विनय शाक्य | 219239 | दूसरा |
| भाजपा | तृप्ति शाक्य | 56265 | तीसरा |
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
2014 का आम चुनाव
| पार्टी | प्रत्याशी | मिले वोट | स्थान |
| सपा | मुलायम सिंह यादव | 595918 | पहला |
| भाजपा | शत्रुघ्न सिंह चौहान | 231252 | दूसरा |
| बसपा | डॉ. संघमित्रा मौर्य | 142833 | तीसरा |