फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri Bypoll: डिंपल के पास पौने तीन किलो सोना, 203 ग्राम मोती, जानिए अखिलेश के पास कितनी है संपत्ति

Mon, 14 Nov 2022 08:49 PM IST
मुकेश कुमार ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Nov 2022 08:49 PM IST
विज्ञापन
mainpuri by election 2022 Akhilesh Yadav and Dimple Yadav property details
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

राजनीति के पर्दे पर सादगी पसंद नजर आने वाली डिंपल यादव आभूषणों की शौकीन हैं। उनके पास पौने तीन किलो सोने के साथ ही 203 ग्राम मोती और हीरे भी हैं। चल और अचल संपत्तियों के मामलों में भी डिंपल यादव करोड़पति हैं। अखिलेश यादव कुल संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी से कहीं आगे हैं। 



सोमवार को मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा ने डिंपल को प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में उन्होंने अपनी संपत्तियों की जानकारी साझा की है। इसमें बताया है कि उनके पास 2774.64 ग्राम स्वर्ण आभूषण हैं। इसके अलावा उनके पास 203 ग्राम मोती और 127.75 कैरेट हीरे भी हैं। डिंपल के पति अखिलेश यादव के पास सोना या अन्य कोई आभूषण नहीं है। 

mainpuri by election 2022 Akhilesh Yadav and Dimple Yadav property details
डिंपल यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
संपत्तियों की अगर बात करें तो चल और अचल संपत्ति दोनों में ही डिंपल करोड़पति हैं। उनके पास 4.62 करोड़ 71 हजार  की चल संपत्ति और 9.61 करोड़ 98 हजार रुपये क अचल संपत्ति है। ऐसे में वे कुल 14.24 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
mainpuri by election 2022 Akhilesh Yadav and Dimple Yadav property details
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव की अगर बात करें तो वे चल और अचल दोनों ही संपत्तियों के मामले में डिंपल से आगे हैं। अखिलेश यादव के पास 8.33 करोड़ की चल संपत्ति और 17.22 करोड़ की अचल संपत्ति है। इस प्रकार वे कुल 25.55 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mainpuri by election 2022 Akhilesh Yadav and Dimple Yadav property details
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
कृषि भूमियों की अगर बात करें तो इसमें अखिलेश यादव का दबदबा कायम है। अखिलेश यादव के पास डिंपल यादव की तुलना में कई गुना अधिक कृषि भूमि है। वहीं भवनों में डिंपल और अखिलेश बराबर के मालिक हैं। फिर चाहे दिलकुशां एमजी रोड स्थित भवन हो या फिर विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ पर बना आवास हो, दोनों में ही डिंपल 50 प्रतिशत की मालिक हैं। 
विज्ञापन
mainpuri by election 2022 Akhilesh Yadav and Dimple Yadav property details
डिंपल यादव ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
नामांकन में दाखिल किए गए शपथ पत्र में डिंपल यादव ने अपनी आय के साधन भी स्पष्ट किए हैं। इसके अनुसार डिंपल यादव की आय का साधन किराया और खेती है। वहीं पति अखिलेश यादव की आय का साधन वेतन, किराया और खेती बताई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed