फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri: कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव- यह नेताजी के सिद्धांतों का चुनाव, डिंपल को दिलाएं ऐतिहासिक जीत

Mon, 14 Nov 2022 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Nov 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri By-Election Akhilesh Yadav says sp workers give historic victory to Dimple Yadav
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

 मैनपुरी में डिंपल यादव के नामांकन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की कमी हमेशा रहेगी। उन्होंने न जाने कितने लोगों का जीवन बदला है। जो सिद्धांत समाजवादियों को नेताजी ने दिए हैं, मैनपुरी की जनता उस बात को समझती है कि ये उनके सिद्धांतों का ही चुनाव है। उन्होंने कहा कि नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। कार्यकर्ता मतदान वाले दिन एक-एक वोट से नेताजी को श्रद्धांजलि दें। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को अभी तक की सबसे बड़ी जीत दिलाएं।



अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी को हमेशा अपनी कर्मभूमि मानकर ही नेताजी ने काम किया। हमेशा मैनपुरी आने के लिए लालायित रहते थे। उपचुनाव में महिलाओं, युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह है। लोकसभा के आम चुनाव में भीषण गर्मी के बाद भी कार्यकर्ताओं में जबरदसत उत्साह था, जिसे उपचुनाव में भी बरकरार रखना है। 

Mainpuri By-Election Akhilesh Yadav says sp workers give historic victory to Dimple Yadav
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा नेताओं से ज्यादा सम्मान कार्यकर्ताओं का करते थे। पतारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मांग पर पतारा क्षेत्र की बनवाई गई सड़क आज भी गुणवत्ता में कम नहीं है। नेताजी शिलान्यास से पहले उद्घाटन की तारीख तय करा लेते थे। 
Mainpuri By-Election Akhilesh Yadav says sp workers give historic victory to Dimple Yadav
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा मुखिया ने कहा कि उपचुनाव में नेताओं को मालाएं नहीं पहनाएं। हर कार्यकर्ता अपना चुनाव मानकर चुनाव लड़े। विरोधी दलों के दुष्प्रचार से किसी तरह भ्रमित न हों। नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर नेताजी के सपनों को पूरा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri By-Election Akhilesh Yadav says sp workers give historic victory to Dimple Yadav
अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि सपा शासन में कराए गए विकास कार्य आज भी अद्वितीय हैं। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस बनाने के बाद सुखोई और मिराज विमान एक्सप्रेसवे पर उतारे गए हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उपचुनाव में एतिहासिक जीत कार्यकर्ता दिलाएं। 
विज्ञापन
Mainpuri By-Election Akhilesh Yadav says sp workers give historic victory to Dimple Yadav
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया गुमराह करती है। राजनीति तब अच्छी थी जब सोशल मीडिया नहीं थी। सोशल मीडिया की खबरों से कार्यकर्ता भ्रमित न हों। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर काम करें। चुनाव के दौरान कार्यकर्ता सोशल मीडिया की खबरों को नजरंदाज करें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed