फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मांतरण केस: महेंद्र से बना अब्दुल रहमान..उम्रकैद काट रहे कलीम सिद्दीकी का संभाला गैंग, चाैंकाने वाला खुलासा

Tue, 22 Jul 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:06 AM IST
सार

पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। दस आरोपी पकड़े गए थे, जिनको 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। अब सगी बहनों के धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
main accused of agra sisters conversion case abdul rehman arrested from delhi
मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस ने मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया है। वह गोवा की आयशा को धर्मांतरण के लिए फंड मुहैया कराता था। अब्दुल रहमान ही सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे माैलाना कलीम सिद्दीकी के गिरोह को मुख्य रूप से संचालित कर रहा था।


 
main accused of agra sisters conversion case abdul rehman arrested from delhi
Illegal conversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की दबिश में आरोपी के घर से रोहतक की युवती भी बरामद हुई। उसे भी धर्मांतरण के लिए लाए जाने की आशंका है। आरोपी के ठिकाने से मुस्लिम साहित्य के साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाली पुस्तकें भी मिली हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गिरोह के आतंकी फंडिग के बारे में पड़ताल की जाएगी।

 
main accused of agra sisters conversion case abdul rehman arrested from delhi
आगरा धर्मांतरण कांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। दस आरोपी पकड़े गए थे, जिनको 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। इनमें गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा भी शामिल है। वह धर्मांतरण के लिए आने वाले लोगों और अपने सदस्यों को रुपये मुहैया कराती थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो अब्दुल रहमान का नाम सामने आया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
main accused of agra sisters conversion case abdul rehman arrested from delhi
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने दिल्ली के सलीमपुरी स्थित मुस्तफाबाद इलाके में दबिश दी। वहां से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर में हरियाणा के रोहतक निवासी एक युवती भी मिली। रोहतक के थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। इस पर वहां की पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि अब्दुल रहमान गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह कनाडा में रहने वाले दाऊद अहमद के संपर्क में है। वह कलीम सिद्दीकी के लिए काम कर रहा था। उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।


 
विज्ञापन
main accused of agra sisters conversion case abdul rehman arrested from delhi
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
35 साल पहले महेंद्र से बना था अब्दुल रहमान
पुलिस की पकड़ में आए अब्दुल रहमान ने भी अपना धर्म परिवर्तन किया था। वह मूलरूप से फिरोजाबाद के रजावली स्थित रामगढ़ का रहने वाला है। उसका असली नाम महेंद्र पाल जादाैन है। उसका जन्म 1973 में हुआ था। उसने पहले ईसाई धर्म अपनाया था। 1990 में मुस्लिम धर्म अपना लिया। वह दिल्ली में जाकर बस गया और मजदूरी करने लगा था। तब उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के कलीम सिद्दीकी से हुई थी। वह उसके लिए काम करने लगा और धर्मांतरण कराने लगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed