{"_id":"5c7d2ecfbdec222bdb7620ba","slug":"mahashivratri-2019-worship-of-lord-shiva-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2019: ब्रह्म मुहूर्त से शाम तक हुआ भगवान भोले का जलाभिषेक, महिलाओं ने चढ़ाई जेहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि 2019: ब्रह्म मुहूर्त से शाम तक हुआ भगवान भोले का जलाभिषेक, महिलाओं ने चढ़ाई जेहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवों के देव महादेव और जगत जननी मां पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व आगरा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख शिवालयों में सुबह चार बजे से ही बाबा का अभिषेक शुरू हो गया। शाम तक जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक हुआ। रात में फूल बंगला, श्रृंगार दर्शन और महाआरती का आयोजन हुआ। रात्रि जागरण में भक्तों ने भगवान शिव की नाचते गाते हुए आराधना की।
2 of 6
मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़
शहर के मध्य भाग में स्थित प्राचीन श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि मंदिर में विशेष पूजन अर्चन का दौर रात करीब डेढ़ बजे से प्रारंभ हो गया था। सुबह करीब साढ़े चार बजे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। तब से देर शाम तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। रावली महादेव मंदिर में भी फूल बंगला सजाया गया। भगवान भोले का नाथ अद्भुत श्रंगार किया था। दिन भर एमजी रोड लेकर मंदिर तक भक्तों की लंबी कतार लगी रहीं।
3 of 6
शिव मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
यमुना किनारे स्थित श्री कैलाश महादेव मंदिर में सुबह करीब 4.30 बजे मंगला आरती के साथ ही कपाट खोल दिए गए थे। भोले बाबा का अलग-अलग समय पर अलग-अलग श्रृंगार किया गया। महंत महेश गिरी के सानिध्य में गौरव गिरी, मनोज गोस्वामी, सतीश चंद गोस्वामी, निर्मल गिरी आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। महाआरती के साथ-साथ रात्रि जागरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु
बल्केश्वर मंदिर में भी सुबह से लंबी कतार लगी रही। राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी भक्तों ने भोले बाबा को जल, गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, चीनी, रोली, चंदन, भांग, धतूरा, बेल पत्र आदि अर्पित किए। शहर भर के अन्य मंदिरों में भी दिन भर कार्यक्रम चले।
विज्ञापन
5 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु
महाशिवरात्रि पर नव वधू और माताएं अपनी संतान की मंगल कामना करते हुए भोले बाबा का अभिषेक करती हैं। बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए महिलाएं मंदिर तक जाती हैं। सिर पर कलश (जेहर) धारण कर महिलाएं मंदिर में भोले बाबा का अभिषेक करती हैं। शहर में कई स्थानों पर जेहर चढ़ाई और माता बहनों में जमकर नृत्य किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।