फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल की सुरक्षा से खिलवाड़, विदेशी टूर कंपनियां बेवसाइट पर कर रहीं ऐसा प्रचार

Mon, 04 Mar 2019 02:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
tour company online booking for boating in yamuna behind taj mahal
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विश्वदाय स्मारक ताजमहल की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ विदेशी टूर कंपनियां पर्यटकों को ताज का दीदार कराने के नाम पर नियमों का उल्लघंन कर रही हैं। यह सब ऑनलाइन किया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद पर्यटन पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। 
tour company online booking for boating in yamuna behind taj mahal
टूर कंपनी पर विज्ञापन
दरअसल, विदेशी टूर कंपनियां ताजमहल के पार्श्व में बह रही यमुना में नाव की सवारी कराने की ऑनलाइन बुकिंग कर रही हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए इन वेबसाइट पर बाकायदा विज्ञापन भी दिए गए हैं, जबकि सुरक्षा कारणों से ताजमहल के पीछे यमुना में नाव की सवारी प्रतिबंधित है। 
tour company online booking for boating in yamuna behind taj mahal
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
ताजमहल की सुरक्षा दो घेरों में बंटी है। ताज परिसर रेड जोन में आता है। यहां सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के कमांडो तैनात रहते हैं। जबकि यलो जोन में ताजमहल के आसपास का 500 मीटर का दायरा आता है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस व पीएसी के हाथों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tour company online booking for boating in yamuna behind taj mahal
ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला
येलो जोन के 500 मीटर के दायरे में ताज के पार्श्व में बहने वाली यमुना भी शामिल है। इसमें सुरक्षा कारणों से नाव की सवारी प्रतिबंधित है, लेकिन विदेशी टूर कंपनियां अपनी वेबसाइट पर इसकी बुकिंग कर रही हैं। यह कंपनियां पर्यटकों 'बेस्ट सनराइज और सनसेट प्वॉइंट' आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
tour company online booking for boating in yamuna behind taj mahal
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विदेशी ट्रिप एडवाइजर वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी की जा रही है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 25 डॉलर का चार्ज वेबसाइट द्वारा वसूला जा रहा है। इन वेबसाइट्स पर ताजमहल के पार्श्व में यमुना में वोटिंग की तस्वीरें भी डाली गई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed