{"_id":"5c7cbd01bdec220c2959f276","slug":"mahashivratri-2019-celebrations-in-agra-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में महाशिवरात्रि पर आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम, भोले की आराधना के साथ शहीदों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में महाशिवरात्रि पर आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम, भोले की आराधना के साथ शहीदों को नमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
महाशिवरात्रि पर भगवान भोले का जलाभिषेक करते भक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रज में महाशिवरात्रि पर भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सड़कों से लेकर मंदिरों तक शिव के जयकारों की गूंज हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला तो रविवार दोपहर से ही शुरू हो गया था। भोर से ही जलाभिषेक होने लगा। शिवभक्त व्रत रखकर भगवान भोले की पूजा आराधना कर रहे हैं।
2 of 7
तिरंगा लहराते हुए कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये
इस बार महाशिवरात्रि के पर्व पर आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम भी देखने को मिल रहा है। मंदिरों में बम बम भोले के साथ भारत माता का जयकारे गूंज रहे हैं। वहीं कांवड़िये तिरंगा लेकर गंगाजल लेकर शिवालयों में पहुंचे हैं। मंदिरों में भगवान शिव की पूजा करने के साथ भक्त शहीदों को नमन कर रहे हैं।
3 of 7
महाशिवरात्रि पर मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
महाशिवरात्रि पर्व पर आगरा के प्राचीन शिव मंदिरों के साथ-साथ अन्य सभी मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए हैं। ताजनगरी के चारों कोनों पर भगवान शिव के मंदिर के स्थापित हैं। मध्य भाग में श्री मनकामेश्वर और रावली महादेव भक्तों की रक्षा कर रहे हैं। सुबह से ही इन मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है। सोरों और कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर आए भक्त अपने आराध्य का जलाभिषेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्तों की भीड़
कान्हा की नगरी में मथुरा-आगरा मार्ग हो या फिर मथुरा-भरतपुर मार्ग। वृंदावन मार्ग हो या फिर अलीगढ़ मार्ग। हर तरफ शिवभक्त ही नजर आ रहे हैं। महानगर के रंगेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, गोकरनाथ महादेव, गर्तेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, चिंताहरण महादेव और गलतेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत संसार नजर आ रहा है। जगह-जगह झांकियां भी बनाई गई है। भोर से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
एटा के कैलाश मंदिर में लगी भक्तों की कतार
एटा में महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख कैलाश मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है। मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।