{"_id":"5e79d2b38ebc3e6fbf4c99c4","slug":"madari-mobilized-hundreds-to-show-spectacle-of-death-report-lodged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में मदारी ने 'मौत का तमाशा' दिखाने को जुटाई सैकड़ों की भीड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में मदारी ने 'मौत का तमाशा' दिखाने को जुटाई सैकड़ों की भीड़, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
तमाशा दिखाने के नाम पर भीड़ जमा की गई
- फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई है। स्कूल, कॉलेज के साथ ही निजी दफ्तर बंद हैं। बावजूद इसके किशनी के गांव नगला मदारी में खेल तमाशा दिखाने के नाम पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा की गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही सामान को जब्त कर लिया है।
मौके पर पुलिसबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात करीब नौ बजे पुलिस को कुरसंडा ग्रामसभा के गांव नगला मदारी में तमाशा होने की जानकारी मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष ओमहरि वाजपेयी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के बाहर शेगनाथ बाबा मंदिर पर करीब पांच सौ ग्रामीणों की भीड़ जमा मिली। भीड़ में बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी शामिल थीं।
पुलिसबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
वहां कुछ लोग साइकिल से कई तरीके के करतब और मौत का तमाशा दिखा रहे थे। तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। पुलिस ने पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करते हुए उसे बंद करा दिया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए भीड़भाड़ न लगाने और घर में रहने की सलाह दी। पुलिस की सख्ती के बाद ग्रामीण अपने-अपने घरों के लिए चले गए। पुलिस की सख्ती के बाद खेल तमाशा देख रहे लोग अपने घर के लिए जाने लगे तो तमाशा दिखा रहे युवक ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने करतब दिखा रहे लक्ष्मण सिंह चौहान उर्फ विमल पुत्र रामचरन चौहान निवासी सकुरीकला, हारकापुरा फतेहाबाद जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
वह जय माता दी सर्कस के नाम से बिना ब्रेक की साइकिल से करतब दिखा रहा था। उसके पास अनुमति का कोई भी कागज मौजूद नहीं था। उसके साथी कृष्णा गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता निवासी कालाभोज थाना बिधूना जिला औरैया और साउंड संचालक लालू उर्फ नरायन पुत्र प्रहलाद निवासी खिरिया अरसारा थाना किशनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो साइकिलें, एक बाइक, साउंड का सामान और 641 रुपये बरामद किए गए। सभी के विरुद्ध महामारी अधिनियम तीन और धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने बाजार में घूमकर दुकानें बंद कराईं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक किशनी ओमहरि वाजपेयी ने कहा कि देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने घर में रहें। ऐसा कोई भी आयोजन नहीं करें जहां भीड़भाड़ एकत्रित हो। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खेल तमाशा दिखाने वाले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है।