{"_id":"64d7141481ee035d7103547a","slug":"maa-tujhe-pranam-tiranga-vehicle-rally-welcomed-with-rose-petals-in-agra-2023-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Tujhe Pranam: तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे, गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maa Tujhe Pranam: तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे, गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत, देखें तस्वीरें
Sat, 12 Aug 2023 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा वाहन रैली
- फोटो : अमर उजाला
हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर मां भारती के जयकारे। आगरा में जोश और देशप्रेम से लबरेज युवाओं ने शनिवार को एमजी रोड पर तिंरगा वाहन रैली से अमर उजाला के देशभक्ति अभियान ‘मां तुझे प्रणाम' की एक और कड़ी को जोड़ा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से आजादी के अमृत महोत्सव में शहीदों को याद करने का संदेश देते हुए एमजी रोड होते हुए यात्रा निकाली गई। जगह-जगह गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर इस यात्रा का स्वागत किया गया।
तिरंगा वाहन रैली
- फोटो : अमर उजाला
यहां से गुजरी रैली
12 अगस्त को सुबह 8 बजे से ऑटो डीलर्स एसोसिएशन, आगरा के सहयोग से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से वाहन रैली निकाली गई, जो प्रतापपुरा, साईं का तकिया, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, राजामंडी, हरीपर्वत चौराहा, सूरसदन तिराहे से होते हुए कॉसमॉस माल, संजय प्लेस पर समाप्त हुई। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।
तिरंगा वाहन रैली
- फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड पर गूंजते रहे जयकारे
तिरंगा वाहन रैली में एमजी रोड पर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। तिरंगों से पटे एमजी रोड पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगा वाहन रैली
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
तिरंगा यात्रा के समापन पर कॉसमॉस माल में स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। गणेश वंदना के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद देशभक्त के गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
तिरंगा वाहन रैली
- फोटो : अमर उजाला