फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: एक दीप देश के नाम से हुआ 'मां तुझे प्रणाम' का शुभारंभ, कैलाश घाट पर उमड़े लोग; देखें तस्वीरें

Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam amar ujala abhiyan started ek daud desh ke naam people gathered at Kailash Ghat
दीपदान - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का शुभारंभ शुक्रवार शाम को एक दीप : देश के नाम प्रज्ज्वलित कर किया गया। कैलाश घाट पर दीप जलाकर यमुना मैया को समर्पित करने के लिए सैकड़ों लोग जुटे। देशभक्ति के दीयों की रोशनी से यमुना मैया जगमगा उठीं। महिलाओं में गजब का उत्साह नजर आया तो बच्चे और बुजुर्ग भी दीपदान करने में पीछे नहीं रहे। इसके बाद यमुना मैया की भव्य आरती ने सभी को भक्ति से ओतप्रोत कर दिया।



Maa Tujhe Pranam amar ujala abhiyan started ek daud desh ke naam people gathered at Kailash Ghat
महंत निर्मलगिरी गोस्वामी, चेयरमैन शिवालिक पब्लिक स्कूल के एसएस यादव,मधु बघेल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के महंत निर्मल गिरि व शिवालिक ग्रुप के निदेशक एसएस यादव ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। यमुना घाट पर दीपदान की शुरुआत डॉ. नीतू चौधरी, मनोरम बजाज के निदेशक राम कपूर, मधु बघेल ने की। इसके बाद घाट पर मौजूद लोगों में दीपदान करने की होड़ लग गई। भारत माता के जयकारे, वंदेमातरम की धुन और डमरू की डम-डम ने माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
Maa Tujhe Pranam amar ujala abhiyan started ek daud desh ke naam people gathered at Kailash Ghat
यमुना आरती - फोटो : अमर उजाला
घाट की सीढ़ियों से लेकर बुर्जी तक झिलमिल करते दीपों की शृंखला से यमुना मैया की गोद सितारों से भर जाने जैसी दिखी। दीपों से ही स्वास्तिक व अन्य शुभ चिह्नों की आकृति बनायी गई थी। इसके बाद महंत निर्मल गिरि ने यमुना मैया की आरती उतारी और प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam amar ujala abhiyan started ek daud desh ke naam people gathered at Kailash Ghat
यमुना दीप दान - फोटो : अमर उजाला

घर से तैयार कर लाई थीं दीपक

माधवी अग्र महिला मंडल की अधिकतर सदस्य अपने साथ सजे हुए थाल और दीपक सजाकर लाईं थीं। उनका कहना था कि देश के लिए अमर उजाला के इस कार्यक्रम में छोटी सी हमारी भागीदारी ने हमें गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam amar ujala abhiyan started ek daud desh ke naam people gathered at Kailash Ghat
दीपदान - फोटो : अमर उजाला

हाथों में तिरंगा, जुबां पर जयकारे

कार्यक्रम में रामलाल वृद्ध आश्रम से आए वरिष्ठ नागरिक और बच्चे हाथों में तिरंगे झंडे लेकर आए थे। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही उन्होंने वंदेमातरम और भारत माता के जयकारे लगाना शुरू किया तो पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed