लखनऊ के होटल में हुए सामूहिक हत्याकांड में टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर में जांच करने आई लखनऊ पुलिस की टीम ने शनिवार को भी दर्जनों लोगों से पूछताछ की। अरशद और बदरुद्दीन ने धर्म परिवर्तन एवं घर में मंदिर बनाने संबंधी पत्र लिखा है, उसकी भाषा मजदूरी करने वाले व्यक्ति की नहीं हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने टेढ़ी बगिया के बजरंग दल और विहिप से जुड़े युवकों से लंबी पूछताछ की। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। होटल में मां और चार बहनों की हत्या के मामले में शनिवार को दूसरे दिन भी लखनऊ पुलिस की टीम हत्याकांड के कारणों की जांच में जुटी रही।
2 of 11
अरशद का पिता बदर अली
- फोटो : अमर उजाला
'किसी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता से जुड़े हुए थे'
टीम से जुड़े पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अरशद और बदर ने धर्म परिवर्तन संबंधी जो पत्र लिखा है, उसकी भाषा से प्रतीत होता है कि वह किसी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता से जुड़े हुए थे। ऐसे में पुलिस ने बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ताओं से पुलिस चौकी में लंबी पूछताछ की।
3 of 11
आगरा में आरोपी अरशद का घर
- फोटो : अमर उजाला
अलीम से भी कई घंटे पूछताछ
दोनों आरोपियों के मोबाइलों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। यह परिवार 18 दिसंबर को आगरा से अजमेर व लखनऊ गया था। इस दौरान उनका किन लोगों से संपर्क हुआ। कितने लोगों से बातचीत होती थी, यह पता लगाया जा रहा है। लखनऊ की पुलिस टीम ने बदरुद्दीन के मकान के एक हिस्से को खरीदने वाले अलीम से भी कई घंटे तक पूछताछ की।
4 of 11
आगरा में युवक का घर जहां परिवार के साथ रहता था असद।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
लखनऊ पुलिस का आगरा में डेरा
पुलिस ने दूसरे दिन भी बस्ती (इस्लाम नगर) में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। लखनऊ पुलिस अभी तक आगरा में डेरा जमाए हुए है। थाना एत्माद्दौला के इंस्पेक्टर का कहना है कि आगरा की पुलिस लखनऊ पुलिस की टीम की मदद कर रही है। हालांकि उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है।
5 of 11
असद का परिवार, पिता के साथ मां व बहनें।
- फोटो : अमर उजाला
पिता की मदद से बेटे ने चार बहनों और मां को मार डाला
यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में मंगलवार की देर रात आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है।