उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। दरअसल प्रेमी युगल के रिश्ते को परिवार वालों ने मंजूर नहीं किया तो दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। रविवार की रात प्रेमी-प्रेमिका अपने घर से भाग निकले। जानकारी होने पर बीच रास्ते में दोनों के परिजनों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बालिग जोड़े से जब मर्जी पूछी तो दोनों ने साथ रहने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजनों को समझाया। कई लोग भी दोनों की शादी के पक्ष में थे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। पुलिसकर्मियों ने बराती बनकर प्रेमी युगल को आशीर्वाद दिया।
प्यार के आगे झुका परिवार: प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी बने बराती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 May 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन