{"_id":"5c0ced59bdec2241be1def90","slug":"lord-curzon-gifted-historical-lamp-will-be-seen-again-on-royal-gate-of-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के रॉयल गेट पर फिर नजर आएगा 110 साल पुराना लैंप, जानिए इसका इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के रॉयल गेट पर फिर नजर आएगा 110 साल पुराना लैंप, जानिए इसका इतिहास
Sun, 09 Dec 2018 03:54 PM IST
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 09 Dec 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल में प्रवेश करते ही रॉयल गेट पर फिर से लार्ड कर्जन का भेंट किया गया लैंप नजर आएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 110 साल पहले ताजमहल में लगाए गए ब्रास के लैंप को फिर से लगाने की कवायद शुरू कर दी है।
ताजमहल के रॉयल गेट पर फिर नजर आएगा 110 साल पुराना लैंप, जानिए इसका इतिहास
2 of 5
ऐतिहासिक लैंप
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश वायसराय लार्ड कर्जन की ओर से ताज में दो लैंप भेंट किए गए थे, इनमें से तीन साल पहले 2015 में रॉयल गेट का लैंप नीचे गिर पड़ा था। इस बार दोहरी सुरक्षा के साथ शुक्रवार को इस लैंप को लगा दिया जाएगा।
ताजमहल के रॉयल गेट पर फिर नजर आएगा 110 साल पुराना लैंप, जानिए इसका इतिहास
3 of 5
ऐतिहासिक लैंप
एएसआई ने ताजमहल में रॉयल गेट पर शुक्रवार को लैंप लटकाने की कवायद शुरू कर दी। शुक्रवार को ताज बंदी के दौरान रॉयल गेट में स्टील की चेन बांधी गई है, जिसके साथ स्टील का ही मोटा तार भी लगाया गया है। चेन के साथ इस लैंप को तार से भी बांधा जाएगा, ताकि दोहरी सुरक्षा हो सके। किसी एक के टूटने पर यह भारी लैंप नीचे न गिर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के रॉयल गेट पर फिर नजर आएगा 110 साल पुराना लैंप, जानिए इसका इतिहास
4 of 5
कब्रों के ऊपर टंगा ऐतिहासिक लैंप
तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन ने ताजमहल का न केवल रखरखाव कराया, बल्कि इसके बागीचों और गुंबद का संरक्षण भी कराया। 1908 में उन्होंने मिस्र में विशेष रूप से डिजाइन किए गए ब्रास के दो लैंप ताजमहल के लिए बनवाए। इनमें से एक रॉयल गेट पर और दूसरा मुख्य गुंबद में शाहजहां-मुमताज की कब्र के ठीक ऊपर लगाया गया था। इस डिजाइन का लैंप मिस्र की राजधानी काइरो की मस्जिद में लगा हुआ है। इसे देखकर ही कर्जन ने मिस्र से ताज के लिए खासतौर पर लैंप बनवाया।
विज्ञापन
ताजमहल के रॉयल गेट पर फिर नजर आएगा 110 साल पुराना लैंप, जानिए इसका इतिहास
5 of 5
ऐतिहासिक लैंप
ब्रास के बने लैंप पर कई डिजाइन हैं जो गंदगी के कारण छिप गई थीं। एएसआई केमिकल ब्रांच ने इसकी सफाई की है, जिसके बाद यह लैंप चमक उठा है और हर एक डिजाइन साफ नजर आ रही है। चार फुट ऊंचे इस लैंप का एक हिस्सा गिरने से दब गया था, वह ठीक भी किया गया है। ब्रिटिश काल में आगरा में बिजली आने के बाद इन लैंप में बल्ब लगाए गए, जिसकी रोशनी से मुख्य गुंबद का अंधेरा दूर हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।