फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के रॉयल गेट पर लगाया गया 110 साल पुराना लैंप, बेहद रोचक है इसका इतिहास

Fri, 21 Dec 2018 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
lord curzon gifted historical lamp set up on royal gate of taj mahal
ब्रास लैंप - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रॉयल गेट को रॉयल लुक देने वाले ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड कर्जन के ब्रास लैंप को गुरुवार को एएसआई ने दोबारा लगवा दिया। इस चार फुट लंबे भारी भरकम लैंप को रॉयल गेट पर लगाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

ताजमहल के रॉयल गेट पर लगाया गया 110 साल पुराना लैंप, बेहद रोचक है इसका इतिहास

lord curzon gifted historical lamp set up on royal gate of taj mahal
ऐतिहासिक लैंप
ताजमहल के रॉयल गेट पर लगे 110 साल पुराने ब्रास लैंप को ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड कर्जन ने भेंट किया था। वर्ष 2015 में यह लैंप गिर पड़ा था, जिसे एएसआई ने सुरक्षित रखवा दिया था। केमिकल ब्रांच ने इसकी सफाई की, जिसके बाद यह लैंप चमकने लगा। 

ताजमहल के रॉयल गेट पर लगाया गया 110 साल पुराना लैंप, बेहद रोचक है इसका इतिहास

lord curzon gifted historical lamp set up on royal gate of taj mahal
ऐतिहासिक लैंप
इस भारी भरकम लैंप को दोबारा इसकी जगह लगाने के लिए एएसआई के कर्मचारी तकरीबन एक माह से कवायद कर रहे थे। रॉयल गेट पर स्टील की चेन बांधी जा चुकी थी। चेन के साथ ही इस लैंप को तार से भी बांधा गया, ताकि तेज हवा या तूफान में भी इसे कोई नुकसान नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल के रॉयल गेट पर लगाया गया 110 साल पुराना लैंप, बेहद रोचक है इसका इतिहास

lord curzon gifted historical lamp set up on royal gate of taj mahal
कब्रों के ऊपर टंगा ऐतिहासिक लैंप
ब्रिटिश शासन में भारत में वायसराय लार्ड कर्जन ने 1908 में मिश्र में विशेष रूप से डिजाइन किए गए ब्रास के दो लैंप ताजमहल के लिए बनवाए थे। इनमें से एक लैंप मुख्य गुंबद में शाहजहां व मुमताज की कब्रों के ऊपर लगा है, जबकि दूसरा रॉयल गेट पर लगाया गया था। 
विज्ञापन

ताजमहल के रॉयल गेट पर लगाया गया 110 साल पुराना लैंप, बेहद रोचक है इसका इतिहास

lord curzon gifted historical lamp set up on royal gate of taj mahal
ऐतिहासिक लैंप - फोटो : अमर उजाला
तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन ने ताजमहल का न केवल रखरखाव कराया, बल्कि इसके बागीचों और गुंबद का संरक्षण भी कराया। इस डिजाइन का लैंप मिस्र की राजधानी काइरो की मस्जिद में लगा हुआ है। इसे देखकर ही कर्जन ने मिस्र से ताज के लिए खासतौर पर लैंप बनवाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed