वृंदावन में शुक्रवार सुबह से ही बांकेबिहारी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की पांच सौ मीटर लंबी कतार लग गई। बांकेबिहारी मार्ग पर जबरदस्त भीड़ के दबाव के बीच मिनटों का रास्ता लोगों ने घंटों में तय किया। धक्के खाते हुए श्रद्धालुओं ने जन-जन के आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए।
{"_id":"6606b12669cdc946b500f66b","slug":"long-queue-of-devotees-for-darshan-of-thakur-banke-bihari-in-vrindavan-2024-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी इतनी लंबी कतार, छूटे सुरक्षाकर्मियों के पसीने; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी इतनी लंबी कतार, छूटे सुरक्षाकर्मियों के पसीने; देखें तस्वीरें
Fri, 29 Mar 2024 05:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद दोपहर में पट बंद होने तक मंदिर के द्वार से लगभग पांच सौ मीटर से अधिक दूरी तक प्रवेश गली और बांकेबिहारी बाजार खचाखच श्रद्धालुओं से भर गया। लोग धक्का मुक्की और भीड़ के दबाव के बीच लगभग दो घंटे में मंदिर पहुंचे। इस बीच गर्मी में भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं के साथ आए छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर मार्ग पर लगे पंखे भी भीड़ के कारण बेअसर रहे। लोगों ने आपाधापी और मुश्किलों के बीच आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर अपने निर्धारित समय दोपहर में आरती के बाद 12.30 बजे बंद हो गए। जिससे दर्शन की आस में घंटों से लाइन में भीड़ के दाबाव झेल रहे हजारों लोग दर्शन नहीं कर पाए और मायूस होकर शाम के पट खुलने का इंतजार लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम की श्रद्धालु सुरेखा तिवारी, नारायणी का कहना है कि छुट्टी वाले दिन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर के दर्शनों का समय भी बढ़ा देना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालओं को दर्शन हो सकें और भीड़ छटती रहे। पुरानी दिल्ली निवासी विकास रस्तोगी ने कहा कि श्रद्धालुओ की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिरों की गलियों और द्वारों को बड़ा किया जाना चाहिए। दर्शनों का समय भी अधिक होना चाहिए। घुटन करने वाला भीड़ का दबाव हो सकता है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के उप प्रबंधक उमेश सरस्वत ने बताया कि शुक्रवार को चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। शनिवार और रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आने की संभावना है। लगातार तीन दिनों का अवकाशा होने के कारण श्रद्धालु ज्यादा संख्या में आए। शनिवार और रविवार को इससे भी अधिक श्रद्धालु आ सकते हैं।