फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीहड़ में दम तोड़ रहे विकास के वादे, पगडंडियों पर हांफ रही है जिंदगी, देखिए तस्वीरें

Fri, 29 Mar 2019 01:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 reality check of development in bah agra
बीहड़ के रास्ते पर चलते स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1952 में पहले आम चुनाव हुए। तब से अब तक 68 साल हो गए। विकास के दावे तमाम हैं लेकिन बीहड़ में ये दावे दम तोड़ जाते हैं। यहां अभी भी कई गांव हैं, जहां सड़क नहीं है। नदियों पर पुल नहीं हैं। बरसात में इन रास्तों पर पानी भर जाता है। जिंदगी गांव में कैद हो जाती है। बीहड़ में बसा आगरा के बाह की यह तस्वीरें सच बयां कर रही हैं। 
lok sabha elections 2019 reality check of development in bah agra
बीहड़ में हैं ऐसी पगडंडियां - फोटो : अमर उजाला
रास्ता बंद था, उपचार नहीं मिला, 12 लोग मर चुके
यमुना तराई में बसे बाह के सुंसार, बाग गुढ़ियाना और बुढैरा गांव हो या चंबल के बीहड़ में बसे मऊ की मढै़या, पुरा डाल और गुढ़ा गांव। यहां बीहड़ की पगडंडी पर जिंदगी हांफ जाती है। तीन साल में इलाज के अभाव में सुंसार गांव में 12 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले साल माधौ सिंह की पत्नी सरोज को रात में प्रसव पीड़ा हुई। इलाज को ले जाते समय रास्ते में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। डेढ़ साल पहले सालभर के आकाश पुत्र भूपाल सिंह की रास्ते में इलाज को ले जाते समय जान चली गई थी।
lok sabha elections 2019 reality check of development in bah agra
नाव से यमुना नदी पार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
यहां नाव के सहारे जिंदगानी
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में बाह के दो गांव कलियानपुर भरतार और विक्रमपुर के लोगों की जिंदगानी नाव के भरोसे है। लोग घर से खेतों तक पहुंचने के लिए नाव से यमुना नदी पार करते हैं। कलियानपुर भरतार में तो मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां भी नाव से ही यमुना पार कर पहुंचती है। दो नावों से यहां की आबादी घर तक आती जाती है। दोनों गांवों के तीन सिरों पर यमुना नदी है तो चौथे सिरे पर बीहड़ है। मतलब साफ है कि बच्चों को पढ़ाने और बीमार को इलाज के लिए यमुना पार करने को नाव का सहारा लेना पड़ता है। बाजार भी नाव के भरोसे होता है। बच्चों की शादी के लिए या तो गांव छोड़ना पड़ता है या नाव से बरात आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 reality check of development in bah agra
बटेश्वर में नाव से यमुना पार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर में गुजारनी पड़ती है रात
गांव का कोई रिश्तेदार सांझ ढले बटेश्वर पहुंचे तो उसे यमुना पार करने के लिए सुबह का इंतजार करना पड़ता है। रात के वक्त यमुना में नाव नहीं चलती हैं। देर से पहुंचने वाले लोगों को बटेश्वर की मंदिर शृंखला के आंचल में रात गुजारनी पड़ती है।  
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 reality check of development in bah agra
बीहड़ के कच्चे रास्ते - फोटो : अमर उजाला
बीच में ही छूट जाती है बेटियों की पढ़ाई
गांव में 8वीं की पढ़ाई के बाद अधिकांश बेटियों का हाईस्कूल और उससे आगे पढ़ने का सपना महज इसलिए टूट जाता है कि आने जाने के लिए नाव के अलावा कोई साधन नहीं है। गांव में पढ़ाने को जाने वाले शिक्षक शिक्षिकाएं भी नाव से नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed