फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हर चुनाव में वादों से छले गए यहां के लोग, गांव में घरों के नाम पर सिर्फ झोपड़ियां हैं

Sun, 07 Apr 2019 03:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 ground report of gudiyana village agra
गुडियाना गांव में बनी झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के यमुना किनारे के टीले पर झोपड़ियों का एक गांव गुडियाना। बीहड़ में बसे इस गांव में पेयजल, रास्ते तक इंतजाम नहीं है। धूलभरे कच्चे रास्ते से आने जाने वाले ग्रामीण यमुना का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांव वाले बताते हैं कि हर चुनाव में उन्हें नेता विकास के सपने दिखाते हैं। पर, अब तक एक भी वादा पूरा नहीं हो सका है। तस्वीरों में देखिए गांव की बदहाली...
lok sabha elections 2019 ground report of gudiyana village agra
गुडियाना गांव का कच्चा रास्ता - फोटो : अमर उजाला
जैतपुर ब्लाक में यमुना नदी से 150 गज की दूरी पर टीले पर बसे गुडियाना गांव पहुंचने के लिए बीहड़ करीब पांच किलोमीटर धूलभरे कच्चे रास्ते से होकर जाना पड़ता है। करीब 400 की आबादी वाले गांव के लोगों के पास आवास के नाम पर झोपड़ी ही है। 
lok sabha elections 2019 ground report of gudiyana village agra
मिट्टी के चूल्हे पर बनता है खाना - फोटो : अमर उजाला
शौचालय, रसोई गैस सिलिंडर तो दूर गांव में सस्तेदर के राशन की दुकान तक नहीं है। लोग राशन लेने के लिए पांच किलोमीटर जाते हैं। गांव की मनको देवी, कमलेश, विमलेश, सीता, कलियान देवी, आशा, चंद्रकांती, सुंदर देवी, राज कुमारी, मंगो देवी, सत्तो जैसी कई महिला परिवार हैं, जिनके पास राशन कार्ड ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 ground report of gudiyana village agra
यमुना से पानी लेकर जातीं गुडियाना की महिलाएं व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग रामवती, सियादुलारी, रूसो, श्रीदयाल, रामकली, सत्तो देवी, रामलक्षन, जय नारायन को पेंशन नसीब नहीं है। गांव के लोग यमुना का गंदा और प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। शनिवार की दोपहर गांव की महिलाएं बच्चों को यमुना पर नहलाने के लिए ले गई थीं। वहीं से पीने के लिए पानी भी भरकर ले आईं।
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 ground report of gudiyana village agra
यमुना से पानी लेकर जातीं गुडियाना की महिलाएं व बच्चे - फोटो : अमर उजाला
एक साल के बेटे को गोद में लिए यमुना से पानी भर कर घर जा रही आशा ने बताया कि उसका मायका अटेर में है। वहां कस्बा है। शादी के बाद यहां आई तो महीनों रोती रही। मायके वालों को भी खरी खरी सुनाई। आशा बोली मेरे करम फूट गए। यहां पर न कोई सुविधा और न कोई साधन।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed