अनुसूचित जाति के मतदाताओं में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने नए सिरे से ब्लू प्रिंट तैयार किया है। भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर से अनुसूचित जाति की बस्तियों में सक्रिय होंगे। इस काम के लिए वार्ड और बूथ स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी। इसमें शामिल कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। भाजपाई अनुसूचित जाति के मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो दिखाकर रिझाने का प्रयास करेंगे।
2 of 5
ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर बैठक करते भाजपा के केंद्रिय मंत्री जेपी नड्डा अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाजपा प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक की। इसी दौरान उन्होंने चुनाव प्रबंधन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव संचालन समिति की अलग-अलग बैठक हुई। इसमें उन्होंने अनुसूचित जाति की बस्तियों पर फोकस करने पर जोर दिया।
3 of 5
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
जेपी नड्डा ने कहा कि प्रत्येक एक हजार दलित पर कम से कम एक कार्यकर्ता को लगाया जाएगा। ताकि वो मतदान के दिन इन्हें बूथ तक ले जाने में सफल हो। इसके लिए टीमें बनाई जाएंगी। इन टीमों के सदस्यों को पांच अप्रैल तक प्रशिक्षित किया जाएगा, इसके बाद यह दलित बस्तियों में सक्रिय होंगी। प्रदेश प्रभारी संवेदनशील और अतिसंवेदशील बूथों की निगरानी के लिए भी टीमें गठित की जाएं।
4 of 5
सफाई कर्मियों के पैर धोते पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल)
अनुसूचित जाति को रिझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस फोटो का प्रयोग किया जाएगा, जिसमें वो प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान एक सफाई कर्मचारी के पैर धोते दिख रहे हैं। अनुसूचित जाति की बस्तियों में भाजपा कार्यकर्ता की जो टीमें जाएंगी, उन सबके पास यह तस्वीर मौजूद रहेगी।
5 of 5
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
जेपी नड्डा ने आगरा और सीकरी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विधायकों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों और जिला और महानगर अध्यक्ष से एक-एक कर बंद कमरे में बातचीत की। सूत्रों की मानें तो इन सभी से पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटने के लिए कहा है। साथ ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं को मतभेद दूर करने की हिदायत दी है, जो चुनाव में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहे हैं।