फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां 'सिस्टम की बेदर्दी' से भीषण सर्दी में पानी के लिए जूझ रहे लोग, छूट रही कंपकंपी, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
locals facing water crisis in agra
जल संकट से जूझते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के यमुनापार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति रविवार को भी नहीं हो पाई। टैंकर न आने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों को डेढ़ किमी तक पानी भरकर लाना पड़ रहा। स्कूटर पर पानी ढोकर लाए तो किसी ने पड़ोसी की सबमर्सिबल पंप से पानी भरा। सिस्टम की बेदर्दी से भीषण सर्दी में लोग कंपकंपाते दिखे। 
locals facing water crisis in agra
कई इलाकं में नहीं आया पानी - फोटो : अमर उजाला
यमुनापार में चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं होने से सीता नगर, नुनिहाई, शाहदरा, कटरा, ट्रांसयमुना कॉलोनी, नरायच, महावीर नगर, श्रीनगर, टेढ़ी बगिया, गुलाब नगर, बालाजी नगर समेत पूरे यमुनापार में पानी की किल्लत रही। घरों में टंकियों में भरा पानी भी खत्म हो गया। 
locals facing water crisis in agra
पीने के पानी के लिए भी जूझना पड़ा - फोटो : अमर उजाला
कड़कड़ाती सर्दी में ही लोग पानी की व्यवस्था में तड़के से ही जुगत में जुट गए। जहां टंकियां मिली वहां से पानी भरकर लाए। आस-पड़ोस के लोगों ने भी मदद की और लोगों को जरूरत के लिए पानी अपनी सबमर्सिबल पंप से भरवाया। यमुनापार में मीठे पानी के लिए ट्यूबवेल के पानी की पाइप लाइन भी डली है। यहां से भी बीते चार दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
locals facing water crisis in agra
यमुनापार निवासी सुमन देवी, उमाकांती, बृजमोहन राठौर - फोटो : अमर उजाला
चार दिन से नहीं आ रहा पानी
- चार दिन हो गए है पानी नहीं आ रहा है। पड़ोसियों की सबमर्सिबल पंप से जरूरत का पानी भरकर काम चला रहे हैं।- सुमन देवी
- पानी के टैंकर भी नहीं आ रहे, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। जलकल विभाग को इसका इंतजाम करना चाहिए।- बृजमोहन राठौर
- पीने के लिए तो खरीदकर पानी ला रहे हैं, अब तो घर की टंकियों में जो पानी भरा था, वह भी खत्म हो गया है।- उमाकांती
- पानी के लिए सुबह से ही निकल जाते हैं। डेढ़ किमी तक चक्कर काट कर सरकारी टंकी से पानी भरकर ला रहे हैं।- शफीक अहमद
विज्ञापन
locals facing water crisis in agra
कुछ देर के लिए हुई पानी की आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में जलापूर्ति शनिवार की शाम को बहाल हो गई थी, लेकिन रविवार को पानी कम प्रेशर से आया। कई घरों में तो 20 से 30 मिनट ही पानी आया। यह भी दूसरी, तीसरी मंजिल पर नहीं पहुंचा। टंकी नहीं भर पाई। इसकी वजह गंगाजल के लिए पाइन लाइन में किया जा रहा कार्य बताया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed