फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के मसले के बीच तेजप्रताप ब्रज में बजा रहे बंशी, पहुंचे प्रेम सरोवर

Mon, 30 Dec 2019 12:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 30 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav Reach Nandgaon After Court Verdict Over Wife Aishwarya
प्रेम सरोवर पहुंचे तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
लालू-राबड़ी के ज्येष्ठ पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव शुक्रवार शाम बरसाना पहुंचे। शनिवार को कोहरा छटने और धूप निकलने पर अपने मित्र लक्ष्मण शर्मा को साथ लेकर सबसे पहले नंदगांव-बरसाना के मध्य गाजीपुर स्थित प्रेम सरोवर पहुंचे। यहां गर्म जैकेट उतार कर सरोवर के चबूतरे पर अपने सखा के साथ बैठ कर आधे घंटे बंशी बजाई।
Tej Pratap Yadav Reach Nandgaon After Court Verdict Over Wife Aishwarya
तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विदित रहे पटना परिवार न्यायालय ने बीते 24 दिसंबर को तेजप्रताप यादव का ऐश्वर्या से तलाक मंजूर कर ऐश्वर्या को अंतरिम गुजारा भत्ता के रूप में 24 हजार रुपये हर महीने एवं 2 लाख रुपये के साथ ऐश्वर्या को मुकदमा लड़ने के लिए खर्चा देने का निर्णय सुनाया था। कोर्ट के फैसले से राहत की सांस लेते हुए तेजप्रताप यादव ब्रज चले आए और प्रेम सरोवर पर बैठ कर खूब चैन की बंशी बजाने लगे। 
Tej Pratap Yadav Reach Nandgaon After Court Verdict Over Wife Aishwarya
मित्र लक्ष्मण शर्मा के साथ प्रेम सरोवर पहुंचे तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप के मित्र लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि ब्रज से उनका ही नहीं बल्कि उनके पूर्वजों का बहुत पुराना रिश्ता है। उनको यहां आकर आत्मशांति ही नहीं बल्कि परिवार पर छा रहे संकट के बादल भी टल जाते हैं। पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने नंदगांव के पावन कुंड, यशोदा कुंड, मोती कुंड, आशेश्वर कुंड एवं वृंदा कुंड पहुंच कर आचमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav Reach Nandgaon After Court Verdict Over Wife Aishwarya
तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इससे पहले दिवाली पर भी तेज प्रताप यादव वृंदावन आए थे। तेजप्रताप ने यहां गोवर्धन महाराज की पूजन करने के पश्चात परिक्रमा की और जयकारे लगाए थे। 
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav Reach Nandgaon After Court Verdict Over Wife Aishwarya
गोवर्धन में पूजा करते तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
खुद को भगवान श्रीकृष्ण का बड़ा भक्त बताने वाले तेजप्रताप ने इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा का पर्व भी मथुरा-वृंदावन में मनाया था। वो यहां परिवार से दूर संन्यासी की वेशभूषा में कृष्ण भक्ति में लीन रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed