{"_id":"6022c28edab7e165cd22e091","slug":"liquor-mafia-ruthlessly-beating-sub-inspector-and-soldier-in-kasganj-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें दरोगा और सिपाही को किस बेरहमी से पीटा, शराब माफिया ने पार की क्रूरता की सारी हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें दरोगा और सिपाही को किस बेरहमी से पीटा, शराब माफिया ने पार की क्रूरता की सारी हदें
Wed, 10 Feb 2021 09:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
कासगंज में पुलिस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी के जंगल के इलाके में शराब माफिया के द्वारा हुए जानलेवा हमले की वारदात की जानकारी होने पर पुलिस अफसर सकते में आ गए। वारदात के शिकार हुए पुलिसकर्मियों के लहुलूहान हालात और अनगिनत वार हमलावरों की क्रूरता की गवाई दे रहे थे। घटना में सिपाही की मौत हो गई है वहीं, दारोगा ही हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos
घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ही पुलिसकर्मियों के हाल इतने खराब थे कि कोई भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। उनके अंडर गारमेंट पूरी तरह से खून से लथपथ थे। सबसे पहले पुलिस कौम्बिंग के दौरान दरोगा अशोक कुमार लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले तो पुलिसकर्मी उन्हें कंधों के सहारे जंगल से बाहर की ओर लेकर आए और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
पुलिसकर्मियों की बाइक और वर्दी
- फोटो : अमर उजाला
दरोगा के मिलने के करीब एक घंटे बाद लहूलुहान अवस्था में सिपाही मिला। जिसे चारपाई पर डालकर पुलिसकर्मी जंगल के बाहर सड़क पर लेकर पहुंचे और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। हालांकि सिपाही देवेंद्र की मौत हो गई। हमलावरों की क्रूरता को लेकर हर कोई उन्हें कोसता नजर आ रहा था। सिपाही और दरोगा के हाथ पैरों में गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का अनुमान था कि लाठी डंडों के अलावा भाले, स्टील की रॉड व अन्य हथियारों से जमकर मारा गया है। हमलावरों की क्रूरता को लेकर हर कोई उन्हें कोस रहा था। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के अलावा एसपी, एएसपी, सीओ व कई थानों के प्रभारी मौजूद थे। हर कोई हमले की इस घटना से बेहद आहत नजर आ रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी मामले की जानकारी
पुलिसपार्टी पर हमले के मामले की जानकारी जिले के अफसरों ने एडीजी और आईजी को सहित पुलिस मुख्यालय को भी दी। अफसर बराबर इस घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से लेते रहे। देर रात्रि उच्च अधिकारियों के पहुंचने की सूचना थी।
पुलिसपार्टी पर हमले के मामले की जानकारी जिले के अफसरों ने एडीजी और आईजी को सहित पुलिस मुख्यालय को भी दी। अफसर बराबर इस घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से लेते रहे। देर रात्रि उच्च अधिकारियों के पहुंचने की सूचना थी।