{"_id":"5e9dbfce8ebc3ed53172734f","slug":"leopard-reaches-populated-area-in-mathura-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के सन्नाटे में आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, 10 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के सन्नाटे में आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, 10 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिया के बम्बे के अंदर तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के कारण शहर से गांव तक सन्नाटा पसरा है। लोग घरों में कैद हैं। इस सन्नाटे के बीच जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में रविवार रात खेतों में एक तेंदुआ आने से दहशत फैल गई। तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने 10 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने सोमवार शाम तेंदुए को पकड़ लिया।
2 of 5
पुलिया के बम्बे के अंदर तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात गोवर्धन के आबादी क्षेत्र के निकट तेंदुआ पहुंचने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शी छोटू शर्मा ने बताया कि रात में अचानक दिखे तेंदुए की सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर तेंदुआ भाग गया।
3 of 5
पुलिया के बम्बे के अंदर तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
पूरी रात सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका। सोमवार सुबह तेंदुआ अचानक गोवर्धन-मथुरा मार्ग के जमुनावता मोड़ पर आ गया। मार्ग पर बनी दुकानों व मकानों के लोगों के शोर मचाने पर सड़क से नीचे उतरकर तेंदुआ पुलिया में घुस गया। ग्रामीणों ने पुलिया के दोनों ओर अवरोधक लगाकर वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वन विभाग की टीम व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे वन रेंजर ब्रजेश सिंह परमार ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। गोवर्धन तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कई जाल व उपकरण मंगाए गए। पुलिया के भीतर दमकल की गाड़ी से पानी का प्रेशर भी दिया गया। पुलिया की लंबाई करीब 100 फीट होने से टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
पिंजड़े में बंद तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
पुलिया में पाइप, रस्सी डालकर तेंदुए को बाहर निकालने के बाद उसे पिंजड़े में बंद किया गया। वन विभाग के सीसीएफ प्रवीण राव ने बताया कि तेंदुए की उम्र पांच से छह वर्ष है। यह राजस्थान या चंबल से भटककर आया है। अब मेडिकल टीम तेंदुए की जांच करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।