वृंदावन में आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के पहले शाही स्नान पर श्रीबांकेबिहारी की नगरी भक्ति से सराबोर हो गई। पहले शाही स्नान की पेशवाई में संत गाजे-बाजों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए शाही अंदाज में निकले तो उनके दर्शन के लिए सड़कों पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। तीर्थनगरी में जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई तो कहीं आरती करते हुए संत-महंतों का अभिनंदन किया गया। यमुना में शाही स्नान के दौरान संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
2 of 12
वृंदावन कुंभ बैठक मेला: अनी अखाड़ों की अगुवाई में निकली शाही पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से पहले वृंदावन में आयोजित हो रहे कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में शनिवार को माघ पूर्णिमा पर प्रथम शाही स्नान हुआ। स्नान से पहले देश के विभिन्न प्रांतों से आए संत-महंत शाही पेशवाई के लिए गाजेबाजे के साथ वृंदावन नगर भ्रमण को निकले। सुबह करीब नौ बजे तीनों अनी अखाड़े और चतु:संप्रदाय की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई।
3 of 12
कुंभ बैठक मेला 2021: वृंदावन में निकली संतों की पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
तीनों अनी अखाड़ों के महंतों की अगुवाई में 18 अखाड़ों के महंत, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्यामाशरणदेवाचार्य, जगद्गुरु वल्लभाचार्य गोस्वामी वल्लभराय,चतुसम्प्रदाय महंत समेत महामंडलेश्वर और साधु-संत आशीर्वाद देते चल रहे थे।
4 of 12
कुंभ बैठक मेला 2021: वृंदावन में निकली संतों की पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
शाही पेशवाई में अखाड़ों के पारंपरिक निशान और उनके पीछे पटेबाजी करते वैष्णव नागा साधुओं के जत्थे मुख्य आकर्षण बने। संतों के इस विशाल काफिले की भव्यता देखते ही बन रही थी।
5 of 12
कुंभ बैठक मेला 2021: वृंदावन में निकली संतों की पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पों से सुसज्जित बग्गियों में वैष्णव सम्प्रदाय के प्रवर्तक जगद्गुरु बल्लभाचार्य, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य,जगद्गुरु माध्वगोड़ेश्वर, जगद्गुरु बालानन्द महाराज के चित्रपट पेशवाई का हिस्सा बने। शाही पेशवाई में ऊंट, घोड़ों की सवारी भी शामिल रही।