फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी के बाद नंदोत्सव की मची धूम: नंदबाबा मंदिर में गूंजी बधाई... ब्रज में जन्मे कृष्ण कन्हाई

Tue, 31 Aug 2021 10:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Aug 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Krishna janmashtami Mathura: lord krishna birth celebrations in Nandgaon
नंदोत्सव - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में नंदबाबा के गांव में मंगलवार को कृष्ण के अवतरण की खुशी का उल्लास छा गया। हर ओर 'नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की..' की गूंज रही। हर कोई नंदभवन की ओर खिंचा आ जा रहा था। धोती, बगलबंदी, पीतांबर पहने माथे पर चंदन लगा कर सभी लोग नंदोत्सव की मस्ती में मस्त होकर नाचते गाते दिखाई दिए। मंगलवार को नंदोत्सव का यह उल्लास नंदगांव के साथ गोकुल/महावन में भी नजर आया। घर-घर बधाई बाजी।


 
खुशी के इस पल में सुबह करीब 10 बजे बरसाना के गोप नंदगांव स्थित नंदभवन पहुंचे। बृषभान बाबा के गांव से आए गोपों का नंदगांव के भव्य स्वागत किया। नंदभवन के जगमोहन में नंदगांव बरसाना के गोपों ने संयुक्त समाज गायन कर पहले तो नंद यशोदा को फिर एक दूसरे को श्री कृष्ण के जन्म की बधाई दीं। यह दौर करीब दो घंटे तक चला। नंदोत्सव के दौरान कान्हा की छीछी (दही और हल्दी का मिश्रण) लेने के लिए भक्तों की होड़ लग गई।

Krishna janmashtami Mathura: lord krishna birth celebrations in Nandgaon
गोकुल में नंदोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
गोकुल स्थित नंदभवन में कान्हा के जन्म की खुशियां छा गईं। नंद भवन से कृष्ण-बलराम, नंदबाबा-यशोदा मइया का डोला निकाला गया। लोग इस खुशी में शामिल होने नंद भवन पहुंच गए। बैंड बाजों के साथ सिंहपौर गली, कटरा मंदिर, बीच चौंक, नंद चौक, होकर रास चबूतरा पर नाचते गाते हुए पहुंचे। रास चबूतरा पर ठाकुरजी विराजमान हुए। यहां जमकर उपहार लुटाए गए। खिलौना, फल, लड्डू, जलेबी, बिस्कुट, मेवा, आभूषण, पोषाक, आदि उपहार लुटाएं गये। लाला की छीछी स्वरूप के छींटे लगवाने के लिए भी भक्त लालायित रहे। रास चबूतरा की छतों पर भक्त जुट गए। यहां नाचते हुए महिलाओं ने जमकर नंदोत्सव का लुत्फ उठाया। 
Krishna janmashtami Mathura: lord krishna birth celebrations in Nandgaon
नंदोत्सव में झूमे भक्त - फोटो : अमर उजाला
महावन में भी चौरासी खंभा मंदिर नंदभवन में उत्सव का आनंद भक्तों ने लिया। बड़ी संख्या में कान्हा के भक्त नंदोत्सव के दर्शन के लिए यहां पहुंचे। यहां बाल लीलाओं का मंचन, छप्पन भोग का आयोजन किया। नंदोत्सव में श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण के जन्म की बधाई देने के साथ ही मेवा, रुपए-पैसे, मिठाइयां, फल, वस्त्र लुटाए गए। नंदोत्सव का डोला भी ढोल नगाड़ों के साथ श्री कृष्ण की मनोहारी झांकी के साथ निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna janmashtami Mathura: lord krishna birth celebrations in Nandgaon
मल्ल युद्ध लीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
नंदोत्सव के दौरान नंदमहल में ही प्रतीकात्मक मल्ल युद्ध हुआ। नंदभवन के सेवायत गोस्वामी ने कमर से फेंटा निकाल हवा में लहराते हुए युद्ध की चुनौती दी। इसे स्वीकारते हुए दूसरे गोस्वामी ने कृष्ण बलराम को प्रणाम कर कुश्ती प्रारंभ की। बराबरी पर छोड़ते हुए दोनों ने एक दूसरे से क्षमा याचना की। अन्य बालकों और बुजुर्गों ने भी मल्ल युद्ध किया। 
विज्ञापन
Krishna janmashtami Mathura: lord krishna birth celebrations in Nandgaon
नंदभवन में हुआ समाज गायन - फोटो : अमर उजाला
नंदभवन में आयोजित भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। प्रख्यात संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी एवं दिनेश गोस्वामी की जुगल जोड़ी को श्रोताओं ने जमकर सराहा। इस दौरान जशोदा जायौ ललना में वेदन में सुनि आई,कान्हा जनम सुनि आई रे मैया दे दो बधाई आदि भजनों का गायन किया गया। करीब दो घंटे चली भजन संध्या में श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed