फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna janmashtami 2020: नहीं टूटेगी परंपरा, राधारानी मंदिर जाएगी बधाई के लड्डुओं की छबरिया

Sun, 09 Aug 2020 11:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Aug 2020 11:10 AM IST
सार

12 अगस्त को मनाया जाएगा ब्रजवासियों का प्रिय नंदोत्सव

विज्ञापन
Krishna janmashtami 2020 Laddu Will Goes To Radharani Temple
श्रीकृष्ण का विग्रह - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की तैयारियां उनकी क्रीड़ा स्थली में शुरू हो गई हैं। नंदगांव में 11 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी परंपरागत रूप से मनाई जाएगी और 12 अगस्त को मनाया जाएगा ब्रजवासियों का प्रिय नंदोत्सव। बरसाना से नंदभवन आए ग्वालों के लिए बधाई का लड्डू दिया जाता है उन लड्डूओं की छबरिया श्रीजी मंदिर पहुंचेगी। ये निर्णय गोस्वामीजनों ने शनिवार को बैठक के बाद लिया। यहां कोरोना काल में कोई परंपरा नहीं तोड़ी जा रही है। 
Krishna janmashtami 2020 Laddu Will Goes To Radharani Temple
कान्हा के जन्मोत्सव पर रोशनी से नहाया नंदभवन - फोटो : अमर उजाला
डॉ. हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि अन्य कार्यक्रम परंपरानुसार प्रतीकात्मक ही आयोजित किए जाएंगे। कोई परंपरा नहीं तोड़ी जाएगी, समय को देखते हुए आंशिक संशोधन किया जा सकता है। संध्या को नंदभवन में समाज गायन होगा। रात दस बजे मंदिर प्रांगण में ढांढ पुरोहित द्वारा नंदबाबा की वंशावली का बखान किया जाएगा। मध्यरात को मंदिर में पंचामृत से लाला के श्रीविग्रह का गुप्त अभिषेक किया जाएगा। 
Krishna janmashtami 2020 Laddu Will Goes To Radharani Temple
भव्य रूप से सजाया गया नंदभवन - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भुवनेश गोस्वामी ने बताया कि नवमी के दिन दधि कांधो, मल्ल युद्ध, बांस बधायी, शंकर लीला आदि का मंचन होगा। सोनू गोस्वामी ने बताया कि नंद महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण बलराम को रजत हिंडोले में बाहर जगमोहन में विराजमान किया जाएगा। गुड्डी गोस्वामी ने बताया कि 11 व 12 अगस्त को स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं को प्रशासन की गाइडलाइंस के अनुसार मंदिर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna janmashtami 2020 Laddu Will Goes To Radharani Temple
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा नंदभवन - फोटो : अमर उजाला
नंदभवन को कान्हा के जन्मोत्सव पर खास तरीके से सजाया गया है। समाजसेवी दान बिहारी चौधरी के सौजन्य से आठ दिन पहले ही मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहा है। 
विज्ञापन
Krishna janmashtami 2020 Laddu Will Goes To Radharani Temple
नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में समाज गायन करते नंदगांव व बरसाना के लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
करीब पांच सौ वर्षों से भी अधिक समय से नंदभवन में समाज गायन की परंपरा चली आ रही है। बताया जाता है कि गोस्वामीजनों के पूर्वज आनंदघन बाबा ने इसकी शुरूआत की। इस समय मंदिर में समाज गायन का दौर चल रहा है। सेवायत मुकेश गोस्वामी एवं संगीतकार राधारमण गोस्वामी ने बताया कि यह क्रम पूर्णिमा से ही प्रारंभ हो चुका है। वहीं दूज तिथि से दोपहर में बधायौ ब्रजराज के रानी जायौ मोहन पूत नामक पद से जन्म बधाइयों का गायन प्रारंभ हो जाता है। समाज का तिथि एवं पर्व के अनुसार उनका गायन किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed