फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य रूप से सजी जन्मभूमि, दुनिया भर से जुटे भक्त, अद्भुत है नजारा

Sat, 24 Aug 2019 04:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Aug 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami 2019 celebration in mathura
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस बार ब्रज में तीन दिवसीय महोत्सव मनाया जा रहा है। कान्हा की जन्मस्थली मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सभी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा रहे हैं। अपने आराध्य का जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव हर जगह राधे-राधे की गूंज है। 
krishna janmashtami 2019 celebration in mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शनिवार को ठाकुरजी मध्य रात 12 बजे रेशम, जरी एवं रत्नों से बनी सुंदर मृगांक कौमुदी पोशाक धारण कर पुष्प तेजोमहल में विराजकर भक्तों को दर्शन देंगे। पत्र, पुष्प और काष्ठ से बने बंगले की छठा निराली होगी। 
krishna janmashtami 2019 celebration in mathura
चांदी की गाय से होगा कृष्ण का अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी का प्राकट्य-अभिषेक रजत कमल पुष्प में होगा। ठाकुरजी के श्री विग्रह का अभिषेक स्वर्ण जड़ित चांदी से बनी गाय के दूध से होगा। इसके बाद रात में 12:15 से 12:30 तक दूध, दही, घी, बूरा, और शहद से दिव्य महाभिषेक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
krishna janmashtami 2019 celebration in mathura
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल के जवान - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्म महाभिषेक का अलौकिक आकर्षण बनाने के लिए रात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में शंख, ढोल, नगाड़े के साथ मृदंग बज उठेंगे। ठाकुरजी के जन्म के साथ ही शहनाई एवं नगाड़ों के वादन के साथ भगवान की मंगला आरती के दर्शन होंगे। ठाकुरजी ब्रजरत्न मुकुट, नवरत्न जड़ित स्वर्ण कंठा धारण करेंगे।
विज्ञापन
krishna janmashtami 2019 celebration in mathura
चौराहों पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के गली-चौराहों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह लगी स्क्रीन पर कृष्ण की लीलाओं को दिखाया जा रहा है। ब्रज के बांकुरे कृष्ण कन्हैया की प्रेममयी लीलाओं को देखकर हर कोई ओर आकर्षित हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed