{"_id":"5f2ac84f8ebc3e3cba0b45d2","slug":"ram-mandir-bhumi-pojan-in-ayodhya-deepotsav-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जय श्रीराम के जयकारों से गूंजी कान्हा की नगरी, दीपों से जगमग हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजी कान्हा की नगरी, दीपों से जगमग हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
दीपों से जगमग हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की आधारशिला रखे जाने का उत्सव भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में शंख ध्वनि के बीच आरती का आयोजन हुआ, वहीं, रामभक्तों ने यमुना का पूजन कर उत्सव का आनंद लिया।
2 of 7
श्री राम मंदिर अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई दिव्य आरती
- फोटो : अमर उजाला
शाम को रामभक्तों ने घरों में दीपोत्सव मनाया और शंखनाद किया। कान्हा की नगरी जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में महाआरती की गई। शहर के कई मंदिर, भवन, चौराहे, बाजार रंगबिरंगी लाइटों से सजाए गए।
3 of 7
श्री राम मंदिर अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई दिव्य आरती
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन से पूरे देश में उल्लास का वातावरण है। हर कोई भगवान राम का स्मरण कर रहा है। कान्हा की ब्रजभूमि भी राममय हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंगलवार से जारी अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन हुआ। इसके बाद राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के समय दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर महाआरती शुरू हुई। घंटे-घडियाल और शंख ध्वनि के बीच ठाकुरजी की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया की आज संपूर्ण विश्व राममय है। गोस्वामी तुलसी दास जी जब भगवान कृष्ण के दर्शन करने आए थे तो भगवान कृष्ण ने उनको राम के स्वरूप में दर्शन दिए थे।
विज्ञापन
5 of 7
रोशनी से जगमग ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन
- फोटो : अमर उजाला
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में प्रात:काल से ही हर्ष का माहौल था। भक्त भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन का उल्लास मना रहे थे। मंदिर में भव्यता से सजावट की गई। सुबह से ही मंदिर आने वाले भक्तों को प्रसाद बांटा जा रहा था। शाम को मंदिर के गेट पर और चारों तरफ दीपदान किया गया और अंदर भजन-कीर्तन के माध्यम से इस पावन पर्व की बधाई दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।