फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Metro: जानिए कैसा होगा ताजपूर्वी गेट स्टेशन, डिजाइन हुआ फाइनल

Wed, 23 Dec 2020 09:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Dec 2020 09:59 AM IST
सार

  • इस पर खड़ी होगी तीन कोच की मेट्रो ट्रेन
  • ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन का डिजाइन फाइनल

विज्ञापन
Know About Agra Metro Rail Taj Mahal Purvi Gate Station
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई 75 मीटर होगी। 3000 एमएम चौड़ाई होगी। इसके अलावा प्लेटफार्म पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर स्वत: अलार्म बजेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आगरा के पहले मेट्रो ताजपूर्वी गेट स्टेशन का डिजाइन फाइनल किया है। 
Know About Agra Metro Rail Taj Mahal Purvi Gate Station
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड पर तीन स्टेशन और चार किमी ट्रैक निर्माण कार्य चल रहा है। टीडीआई मॉल के सामने सबसे पहले ताजपूर्वी मेट्रो गेट एलिवेटेड स्टेशन बनेगा। स्टेशन की पैमाइश के बाद यूपीएमआरसी ने उसका डिजाइन भी फाइनल कर लिया है। जल्द इसका मॉडल सामने आ जाएगा।
Know About Agra Metro Rail Taj Mahal Purvi Gate Station
पहले स्टेशन के खंभे का गड्ढा तैयार - फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच 100 मिमी पहले चेतावनी मार्किंग की जाएगी। पीले टेप से लाइनिंग होगी। इस लाइन से आगे यात्री नहीं जा सकेंगे। ऐसा उनकी सुरक्षा के लिए होगा। प्लेटफार्म की लंबाई 75 मीटर होगी। इस पर तीन कोच की ट्रेन एक बार में खड़ी हो सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Agra Metro Rail Taj Mahal Purvi Gate Station
आगरा मेट्रो का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
निकास द्वार पर होगी 50 मीटर जगह 
स्टेशन पर यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए निकास द्वार के बाहर 50 मीटर खुला क्षेत्र रहेगा। यात्रियों की पहुंच के लिए एस्कलेटर के अलावा सीढ़ियां भी होंगी। एस्कलेटर की स्पीड एक मीटर प्रति सेकंड रहेगी। 
विज्ञापन
Know About Agra Metro Rail Taj Mahal Purvi Gate Station
आगरा मेट्रो: फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा कार्य - फोटो : अमर उजाला
प्लेटफार्म पर लगेंगी एलईडी लाइट्स
प्लेटफार्म व स्टेशन पर सभी लाइट एलईडी होंगी। इसके अलावा जिन स्टेशन पर विज्ञापन होगा वहां भी यूपीएमआरसी एलईडी डिसप्ले बोर्ड लगाएगा। स्टेशन का 20 फीसदी हिस्सा विज्ञापन के लिए उपयोग किया जा सकेगा। ऐसा सिर्फ उन्हीं स्टेशन पर होगा जहां यात्री संख्या अधिक होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed