{"_id":"5fe21fef8ebc3e3d4574feac","slug":"tajmahal-the-work-of-changing-stone-at-south-western-tower","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की दक्षिण-पश्चिमी मीनार के पत्थर बदलने का काम शुरू, उक्रेन के उपराष्ट्रपति ने देखा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की दक्षिण-पश्चिमी मीनार के पत्थर बदलने का काम शुरू, उक्रेन के उपराष्ट्रपति ने देखा स्मारक
Wed, 23 Dec 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल: मीनार के पत्थर बदलने का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल की दक्षिण-पश्चिमी मीनार का संरक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने मडपैक थेरेपी के बाद इस मीनार से निकले पत्थरों को फिर से लगाने के लिए पाड़ बांधी है।
मीनार के पत्थर बदलने का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
इस मीनार की ऊपरी मंजिल पर 15 सीढ़ियों के पत्थर गल चुके हैं, वहीं मीनार में लगे संगमरमर और काले पत्थर टुकड़े निकल चुके हैं। अंदर की ओर लाल पत्थर की सीढ़ियों के पूरी तरह से गल जाने के कारण इन्हें बाहर ही बनाया गया है, जिन्हें पाड़ बांधकर ऊपर सेट किया जाएगा।
धुंध में ताजमहल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत संरक्षण कार्य पर आएगी। मडपैक थेरेपी के दौरान यही एक मीनार संरक्षण से रह गई थी। एएसआई ने सबसे पहले ताज में पाड़ बांधकर संरक्षण कार्य कराया, उसके बाद पत्थरों की सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उक्रेन के उपराष्ट्रपति ने देखा स्मारक
- फोटो : अमर उजाला
उक्रेन के उपप्रधानमंत्री ने निहारा ताज
उक्रेन के उपप्रधानमंत्री ओलेह उरुस्की ने मंगलवार की शाम को ताजमहल का दीदार किया। प्रोटोकॉल के तहत आए उक्रेन के उपप्रधानमंत्री ने दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक ताजमहल परिसर में रहे। उनके साथ आए लोगों ने सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर सेल्फी लीं और गाइड से पच्चीकारी व काले ताजमहल के बारे में पूछा। ओलेह उरुस्की ने रशियन में अपने क मेंट लिखे हैं।
उक्रेन के उपप्रधानमंत्री ओलेह उरुस्की ने मंगलवार की शाम को ताजमहल का दीदार किया। प्रोटोकॉल के तहत आए उक्रेन के उपप्रधानमंत्री ने दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक ताजमहल परिसर में रहे। उनके साथ आए लोगों ने सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर सेल्फी लीं और गाइड से पच्चीकारी व काले ताजमहल के बारे में पूछा। ओलेह उरुस्की ने रशियन में अपने क मेंट लिखे हैं।
विज्ञापन
ताजमहल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
स्मारकों पर सैलानी
स्मारक सैलानी
ताजमहल 4552
आगरा किला 1096
फतेहपुर सीकरी 424
अकबर का मकबरा 317
महताब बाग 157
एत्माद्दौला 123
रामबाग 89
मरियम टूम 32
स्मारक सैलानी
ताजमहल 4552
आगरा किला 1096
फतेहपुर सीकरी 424
अकबर का मकबरा 317
महताब बाग 157
एत्माद्दौला 123
रामबाग 89
मरियम टूम 32