फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज: शराब माफिया मोती का हुआ खात्मा, अब पुलिस-प्रशासन के सामने यह है बड़ी चुनौती

Tue, 23 Feb 2021 12:59 AM IST
मुकेश कुमार अजय झंवर, अमर उजाला, कासगंज
अजय झंवर, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
kasganj news: breaks the raw liquor network is big challenge for kasganj police
कासगंज कांड - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले में पुलिस ने सिपाही की हत्या के मुख्य आरोपी शराब माफिया मोती सिंह का खात्मा कर दिया है। इसके साथ ही उसका कच्ची शराब का धंधा भी बंद हो गया, लेकिन गंगा और काली नदी के खादर इलाके में धधकती कच्ची शराब की भट्ठियां कब बुझेंगी? यह सवाल अभी भी बना हुआ है। नशे के इस कारोबार को जड़ से खत्म करना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। जिले में गंगा और काली नदी की खादर में 50 से अधिक ऐसे गांव हैं, जहां कच्ची शराब की भट्ठियां धधकती हैं। यहां तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान नहीं है।



भट्ठियां ऐसे खादर के गड्ढे के इलाकों में संचालित होती हैं, जहां आमतौर पर वाहन नहीं पहुंच सकते। कच्ची शराब के कारोबार के लिए कई गांवों में नेटवर्क फैला हुआ है। नरदौली, नगला हीरा,  गांव गंगसारा, अजीतनगर, दीवान नगला, खड़ऊआ, नगरिया, मोती नगर, ताली, महदवा, भैंसोरा, मनौटा, अहरौली, पबसरा, महावर, मगथरा श्यामपुर, सेवरनगला, नगला छत्ता, जखेरा जैसे गांव हैं, जहां अभी तक पुलिस और प्रशासन कच्ची शराब के नेटवर्क को नहीं तोड़ पाया। सिढ़पुरा की घटना के बाद शराब माफिया के हौसले जरूर टूटे हैं।

kasganj news: breaks the raw liquor network is big challenge for kasganj police
कासगंज के जिलाधिकारी सीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस और आबकारी विभाग को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त प्रयास करके अवैध शराब के काम को बंद कराएंगे। 
kasganj news: breaks the raw liquor network is big challenge for kasganj police
कासगंज के एसपी मनोज सोनकर, कच्ची शराब की भट्ठी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि कच्ची शराब के तंत्र को समाप्त करने के लिए लगातार रणनीति बनाई जा रही है। जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करके इस कार्रवाई को किया जाएगा। अब तक दो बैठक आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ की जा चुकी हैं। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। कुछ गांव भी चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही कच्ची शराब के खिलाफ ऑपरेशन शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kasganj news: breaks the raw liquor network is big challenge for kasganj police
कासगंज हत्याकांड: यहीं पर हुई थी पुलिसकर्मियों से बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
जिला आबकारी अधिकारी श्याम कमल सिंह ने बताया कि कच्ची शराब के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कच्ची शराब के कारोबार को पूरी तरह से बंद कराया जाएगा। जो लोग शराब के कारोबार से जुड़े हैं उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। नहर के किनारे भी दो जगह शराब के कारोबार की सूचना पर कार्रवाई की गई। लहन नष्ट कराया गया। इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन
kasganj news: breaks the raw liquor network is big challenge for kasganj police
कासगंज कांड: मुठभेड़ में मारा गया था मोती सिंह - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सिढ़पुरा क्षेत्र में नौ फरवरी को अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। इसमें सिपाही की मौत हो गई थी। दरोगा घायल हुए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड के दो आरोपी शराब माफिया मोती और एलकार को मुठभेड़ में मार दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed