{"_id":"6964856c77f05606b907ea72","slug":"kasganj-murder-relationship-for-two-and-a-half-years-they-wanted-to-get-married-2026-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ढाई साल से था अफेयर... शादी करना चाहते थे दोनों; अब परिवार ने किया किशोरी का कत्ल; प्रेमी संग किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ढाई साल से था अफेयर... शादी करना चाहते थे दोनों; अब परिवार ने किया किशोरी का कत्ल; प्रेमी संग किया ये काम
Mon, 12 Jan 2026 11:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:26 AM IST
सार
कासगंज में किशोरी का ढाई साल से युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। किशोरी प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। परिजन उसे तलाशकर लाए थे। इसके बाद प्रेमी युगल को पीटा और नाबालिग लड़की को मार डाला।
विज्ञापन
kasganj murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में किशोरी की हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव पहुंचकर किशोरी के प्रेमी से घटना के बारे में पूछताछ की। इस दौरान प्रेमी ने पुलिस को बताया कि उसका घर के पास रहने वाली किशोरी से करीब ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
किशोरी की हत्या के बाद जलाया शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई के साले को पकड़कर पीटा
आगरा में गुरु का ताल गुरुद्वारा के पास दोनों ने अलाव के सहारे रात बिताई। किशोरी के परिजन ने शनिवार को आगरा से लौटे भाई के साले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी। इस पर उसने दोनों का पता किशोरी के परिजन को बता दिया।

किशोरी की हत्या के बाद परिजन से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किशोरी और प्रेमी को अलग-अलग पीटा
इसके बाद किशोरी के परिजन आगरा पहुंचे और शाम को दोनों को गांव वापस ले आए। प्रेमी को उसके घरवालों के सुपुर्द नहीं किया। किशोरी और प्रेमी को 50 मीटर की दूरी पर स्थित दो अलग-अलग घरों में बंद करके पीटा गया। इसके बाद किशोरी के साथ क्या हुआ, उसकी जानकारी नहीं थी।

किशोरी की हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के परिजन उसे छोड़ने के एवज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दे रहे थे। पुलिस उसे हिरासत में लेकर अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी की हत्या के बाद गांव में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी के साथ रहने की जिद के कारण मार दिया किशोरी को
पुलिस ने किशोरी के दो परिजन को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो हत्या के पीछे के राज उगल दिए। परिजन ने पुलिस को बताया कि किशोरी आगरा से आने के बाद भी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। उसे काफी समझाया, लेकिन नहीं मानी। इसलिए उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया।