फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kasganj Murder: शहीद सिपाही के परिवार में कोहराम, मासूम बेटी पूछ रही- पापा कब आएंगे

Wed, 10 Feb 2021 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Feb 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Kasganj News: kasganj murder news constable devendra jaswant killed by liquor mafia
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह की बेटी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को शराब माफिया के हमले में मारे गए सिपाही देवेंद्र सिंह आगरा के गांव नगला बिंदू (थाना डौकी) के रहने वाले थे। उनके गांव में मातम छाया हुआ है। शहीद के पिता व परिवार के अन्य लोग रात को ही कासगंज रवाना हो गए। परिवार में देवेंद्र की पत्नी, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। सिपाही देवेंद्र की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी की उम्र तीन साल, जबकि छोटी तीन महीने की है। मां और बुआ को रोता देखकर बड़ी बेटी बस यही पूछ रही है कि पापा कब आएंगे।  

Kasganj News: kasganj murder news constable devendra jaswant killed by liquor mafia
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे दरोगा अशोक कुमार सिंह (नगला गबे, किशनी, मैनपुरी) और सिपाही देवेंद्र सिंह (नगला बिंदू, डौकी, आगरा)  पर शराब माफिया ने मंगलवार शाम को हमला कर दिया था। सिपाही देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी। दरोगा अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। 





 
Kasganj News: kasganj murder news constable devendra jaswant killed by liquor mafia
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह की मासूम बेटियां - फोटो : अमर उजाला
सिपाही देवेंद्र जसावत के पिता महावीर सिंह किसान हैं। वह इकलौते बेटे थे। ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्र की शादी 2016 में चंचल से हुई थी। पति की मौत की खबर से पत्नी को गहरा सदमा लगा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी वैष्णवी तीन साल की, जबकि छोटी बेटी महज एक महीने की है। मां को रोता देख बेटी वैष्णवी बार-बार यही पूछ रही है कि पापा घर पर कब आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj News: kasganj murder news constable devendra jaswant killed by liquor mafia
कासगंज हत्याकांड: घटनास्थल पर पड़ी पुलिस की वर्दी और बाइक - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में पुलिस टीम पर हमले ने बिकरू कांड की याद ताजा कर दी। वहां गैंगस्टर विकास दुबे ने दबिश देने आई पुलिस पर हमला किया था। बिकरू कांड पर सीएम योगी ने बेहद सख्त रुख अपनाया था। कासगंज की घटना को भी उन्होंने गंभीरता से लिया है। एडीजी अजय आनंद के नेतृत्व में शराब माफिया पर कार्रवाई का अभियान शुरु किया गया है।
विज्ञापन
Kasganj News: kasganj murder news constable devendra jaswant killed by liquor mafia
कासगंज हत्याकांड: मुठभेड़ में आरोपी ढेर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सिपाही की हत्या करने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। मृतक आरोपी का नाम ऐलकार है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में बुधवार तड़के काली नदी की कटरी किनारे मुठभेड़ हुई। आरोपी ऐलकार गांव धीमर का रहने वाला था। मुख्य आरोपी मोती फरार है, उस पर 11 मामले दर्ज हैं। ऐलकार भी पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उस पर भी कई मामले दर्ज हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed