फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज हत्याकांड: मई में है शहीद सिपाही की बहन की शादी, खुशियों से पहले बुझा घर का 'चिराग'

Wed, 10 Feb 2021 11:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Feb 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
kasganj news up police constable devendra singh sister marriage fixed on may month
कासगंज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को शराब माफिया के हमले में मारे गए सिपाही देवेंद्र सिंह के परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, मां-बहन और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। देवेंद्र परिवार में इकलौते बेटे थे। दो महीने बाद उनकी बहन की शादी होनी है। उससे पहले ही घर का चिराग बुझ गया। गांव में मातम छाया हुआ है। 

kasganj news up police constable devendra singh sister marriage fixed on may month
कासगंज कांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

सिपाही देवेंद्र सिंह आगरा जिले के गांव नगला बिंदू (थाना डौकी) के रहने वाले थे। उनकी तैनाती कासगंज के थाना सिढ़पुरा में थी। मंगलवार शाम को दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे थे। यहां शराब माफिया ने हमला कर सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। दरोगा अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप हो गए। उनका इलाज चल रहा है। 

kasganj news up police constable devendra singh sister marriage fixed on may month
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह की मासूम बेटियां - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात को सिपाही देवेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। शहीद के पिता व परिवार के अन्य लोग रात को ही कासगंज रवाना हो गए। परिवार में देवेंद्र की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। सिपाही देवेंद्र की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी की उम्र तीन साल, जबकि छोटी महज तीन महीने की है। मां और बुआ को रोता देखकर वह बस यही पूछ रही है कि पापा कब आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kasganj news up police constable devendra singh sister marriage fixed on may month
कासगंज: मृतक सिपाही के परिजन - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि सिपाही देवेंद्र सिंह बहादुर बेटे थे। वह हमेशा कहते थे कि उन्होंने खाकी वर्दी रौब दिखाने के लिए नहीं पहनी है। देवेंद्र की शहादत से पूरे गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सिपाही देवेंद्र सिंह के पिता महावीर सिंह किसान हैं। देवेंद्र इकलौते बेटे थे। दो मई को उनकी बहन की शादी है। उससे पहले ही घर का चिराग बुझ गया। बहन रो-रोकर बेसुध हो रही है। 
विज्ञापन
kasganj news up police constable devendra singh sister marriage fixed on may month
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह की बेटी - फोटो : अमर उजाला
पति देवेंद्र सिंह की मौत की खबर से पत्नी को गहरा सदमा लगा है। उनका रो-रोकर बुरा हालत है। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी वैष्णवी तीन साल की, जबकि छोटी बेटी महज तीन महीने की है। मां को रोता देख बेटी वैष्णवी बार-बार यही पूछ रही है कि पापा घर पर कब आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed