फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार हत्याओं के बाद परिवार में छाया मातम, एएसपी ने निभाया भाई का फर्ज, बहन से बंधवाई राखी

Tue, 04 Aug 2020 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 04 Aug 2020 12:19 AM IST
सार

एएसपी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर बंधवाई राखी

विज्ञापन
Kasganj Four Murder Case Asp Tied Rakhi From Sister Of Rudra
मृतक रुद्र की बहन से राखी बंधवाते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जनपद के होडलपुर गांव में हुए हत्याकांड के पीड़ित परिजन शोक में डूबे हैं। अपनों को खोने के सदमे में लगातार चीत्कार का माहौल बना हुआ है। रक्षाबंधन पर घर में खुशियां नहीं थीं। परिवार में केवल रस्म अदायगी की गई। इस मौके पर एएसपी आदित्य वर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाया और रुद्र की की बहन से राखी बंधवाई।
Kasganj Four Murder Case Asp Tied Rakhi From Sister Of Rudra
रुद्र का फाइल फोटो, रुद्र की बहन से राखी बंधवाते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
होडलपुर गांव में पूर्व प्रधान राजपाल के बेटे रुद्र और भाई-भतीजे की मौत के बाद पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। भाई रुद्र को खोने के बाद बहन सविता और बबिता रक्षाबंधन पर्व पर पूरी तरह टूटी नजर आईं। दोनों ही भाई को यादकर बिलख रही थीं। रक्षाबंधन के त्योहार पर सिर्फ रस्म अदायगी हुई। इस बीच पहुंचे एएसपी आदित्य वर्मा ने मृतक रुद्र की बहन से राखी बंधवाई। भरोसा दिया कि वे भाई के रूप में हमेशा सहयोग करेंगे। 
Kasganj Four Murder Case Asp Tied Rakhi From Sister Of Rudra
राधाचरण, भूपेंद्र, प्रेम सिंह और प्रमोद के फाइल फोटो ऊपर से नीचे - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बता दें कि गांव होडलपुर में रविवार देर शाम को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पूर्व प्रधान राजपाल के परिवार के लोगों की रास्ते में घेराबंदी कर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में पूर्व प्रधान के बेटे भूपेंद्र उर्फ रुद्र (25) भाई प्रेम सिंह और उनका बेटे राधाचरन (27) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं प्रेम सिंह का दूसरा बेटा प्रमोद (29) की मौत अलीगढ़ में हुई थी। परिवार का ही एक युवक राघवेंद्र घायल हुआ था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj Four Murder Case Asp Tied Rakhi From Sister Of Rudra
गांव में तैनात आरएएफ की टुकड़ी - फोटो : अमर उजाला
त्योहार पर गांव में जनजीवन सामान्य रहा। इस बीच पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस, पीएसी बल, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान गांव में नजर बनाए रहे। एएसपी ने जवानों से गांव के माहौल की जानकारी ली।
 
विज्ञापन
Kasganj Four Murder Case Asp Tied Rakhi From Sister Of Rudra
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में विजेंद्र ने 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मास्टरमाइंड केके राजपूत उर्फ कृष्णकुमार सहित आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया। चार अन्य गीतम सिंह पुत्र भीमसेन, राम सिंह पुत्र प्रेमनरायन, सुशील उर्फ सुनील पुत्र रामनिवास, अतर सिंह पुत्र मथुरी प्रसाद को पुलिस ने जेल भेज दिया।  पुलिस की कई टीम के अलावा एसओजी व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed