फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज में 'बिकरू': विकास दुबे जैसा हुआ शराब माफिया मोती का हश्र, पढ़ें अब तक का पूरा घटनाक्रम

Sun, 21 Feb 2021 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Feb 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
kasganj encounter news main accused moti singh killed in encounter
कासगंज एनकाउंटर: मुख्य आरोपी मोती मारा गया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में नौ फरवरी की शाम बिकरू कांड दोहराया गया था। कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे ने दबिश देने आई पुलिस पर हमला किया था। यहां शराब माफिया मोती और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद 12वें दिन माफिया मोती का भी गैंगस्टर विकास दुबे जैसा हश्र हुआ है। पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ में मोती को मार गिराया। उसके पास से दरोगा से लूटी गई पिस्टल बरामद हुई है। अगली स्लाइड्स में पढ़ें 9 फरवरी से अब तक का पूरा घटनाक्रम...

kasganj encounter news main accused moti singh killed in encounter
कासगंज हत्याकांड: घायल दरोगा अशोक कुमार, शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह पर शराब माफिया ने नौ फरवरी की शाम हमला कर दिया था। सिपाही देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी। दरोगा अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। वारदात के बाद शराब माफिया मोती व अन्य आरोपी दरोगा की पिस्टल लूटकर भाग गए थे। 
 

kasganj encounter news main accused moti singh killed in encounter
कासगंज कांड: मुठभेड़ में मारा गया आरोपी एलकार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कासगंज कांड के बाद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सिपाही की हत्या करने वाले एक आरोपी एलकार को मुठभेड़ में मार गिराया था। यह मुठभेड़ 10 फरवरी की सुबह थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में काली नदी की कटरी किनारे हुई थी। आरोपी एलकार मोती का भाई था। उस वक्त मुख्य आरोपी मोती फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पहले 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया। बाद में इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kasganj encounter news main accused moti singh killed in encounter
कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती सिंह (दायें तरफ की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

सिपाही की हत्या के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की आठ टीमें लगाई गईं। बरेली और आगरा एसटीएफ की टीमें भी गोपनीय तरीके से मोती की तलाश में जुटी थीं। 11 दिनों में मोती एक बार पुलिस के सामने आया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी। हालांकि उसके ममेरे भाई और मौसा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस कासगंज से लेकर दूसरे जिलों तक उसकी गिरफ्तारी में जुटी। खादर की खाक छान मारी। आखिरकार 12वें दिन पुलिस को सफलता मिल गई। 

विज्ञापन
kasganj encounter news main accused moti singh killed in encounter
कासगंज एनकाउंटर: मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात करीब ढाई बजे पुलिस की सूचना मिली कि करतला रोड पर काली नदी के पास जंगलों में मोती और उसके साथी छिपे हुए हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग की। इस दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से मोती गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कासगंज के जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके कब्जे से दरोगा की लूटी गई पिस्टल, एक तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed