फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानूनः फोर्स के साथ अफसरों ने किया पैदल मार्च, लोगों से शांति की अपील

Sat, 21 Dec 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 21 Dec 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kasganj Administration Foot March Over Violence On Caa
कासगंज डीएम और एसपी लोगों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर प्रदेश के कई जिलों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बाद कासगंज जनपद में हाई अलर्ट है। पुलिस और पीएसी बल चप्पे चप्पे पर तैनात कर दिया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व पीएसीबल के जवानों के साथ शुक्रवार सुबह से ही शहर के बाजारों में फ्लैग मार्च करने निकले। लोगों से जानकारी लेकर माहौल परखा और शांति की अपील करते हुए सहयोग मांगा।

 
Kasganj Administration Foot March Over Violence On Caa
कासगंज में संवेदनशील क्षेत्रों में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून विधेयक के विरोध में प्रदेश में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसा की आग फैलती जा रही है। जिससे स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट है। डीएम, एसपी जिले में हाई अलर्ट जारी कर चुके हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले शुक्रवार सुबह पुलिस, पीएसी बल के जवानों के साथ फ्लैग र्माच करने निकले। अधिकारियों ने शहर के सभी मुख्य बाजारों के अलावा सर्कुलर रोड और आबादी के बाहरी क्षेत्र तक फ्लैग मार्च किया। 
Kasganj Administration Foot March Over Violence On Caa
कासगंज में धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
डीएम, एसपी ने शहर के लेगों से शांति की अपील करते हुए सहयोग मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि किसी ने शांति व्यवस्था से खिलवाड़ किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर की संवेदनशीलता के मद्देनजर सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। डीएम ने सभी सेक्टर और मजिस्ट्रेट को तैनाती स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj Administration Foot March Over Violence On Caa
कासगंज में संवेदनशील क्षेत्रों में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मोबाइल टीमें भी सक्रिय की गईं। दिनभर मोबाइल टीमें शहर में दौड़ती रहीं। एसपी सुशील घुले ने सभी टीमों को निर्देशित किया है कि किसी भी हाल में निगरानी में ढिलाई न बरतें और मार्च करते रहें।
 
विज्ञापन
Kasganj Administration Foot March Over Violence On Caa
कासगंज में धार्मिक स्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जुमे की नमाज थी। ऐसे में धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई। हालांकि जिले में पूरी तरह शांति बरकरार रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed