फिरोजाबाद, कासगंज में अलविदा जुमा की नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की। अलविदा जुमा की नमाज को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात रहे।
तस्वीरें: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, अलविदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
2 of 7
रोजेदार
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में दोपहर 12 बजे से पहले ही बाजार की ओर जाने वाले रास्तों को ही बैरियर लगाकर रोक दिया था। चार पहिया वाहन विवेकानंद चौराहे पर रोके जा रहे थे। सिर्फ नमाज अता करने को जाने वालों को रास्ता दिया गया। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में 1.40 बजे शहर मुफ्ती एवं जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल अलीम ईसा ने रोजेदारों को नमाज अदा कराई।
तस्वीरें: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, अलविदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
3 of 7
जुमा अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार
- फोटो : अमर उजाला
अल्लाह की इबादत में हजारों सिर एक साथ झुके। रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने कहा कि रमजान का महीना तो हमें नेक रास्तों पर चलनें की सीख देता है।
तस्वीरें: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, अलविदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
4 of 7
जुमा अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार
- फोटो : अमर उजाला
शिया समुदाय ने अलविदा जुमा की नमाज मोहल्ला कोटला में स्थित शिया इमामबारगाह में अदा की। काफी संख्या में रोजेदार शिया इमामबारगाह में एकत्रित हुए। मौलाना जुहैर अब्बास खान साहेब जौनपुरी ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के साथ ही मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी।
तस्वीरें: अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, अलविदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
5 of 7
जुमा अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार
- फोटो : अमर उजाला
अलविदा जुमा की नमाज के दौरान कौमी एकता की मिसाल भी देखने को मिली। जामा मस्जिद में कई रोजेदार देर से पहुंचे तो नमाज अदा करने के लिए स्थान ही नहीं मिला। हिंदू दुकानदारों ने अपनी दुकानों में इन रोजेदारों को नमाज अदा के लिए जगह दी।