{"_id":"5e49361c8ebc3ee5fd7076c6","slug":"jaipur-martyr-rajiv-singh-shekhawat-s-ashes-immersed-in-ganga-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिपदी गंगा में विसर्जित हुईं जयपुर के वीर जवान की अस्थियां, पाक की गोलीबारी में हुए थे शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपदी गंगा में विसर्जित हुईं जयपुर के वीर जवान की अस्थियां, पाक की गोलीबारी में हुए थे शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरिपदी गंगा में विसर्जित हुईं शहीद की अस्थियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए जयपुर के राजीव सिंह शेखावत की अस्थियां कासगंज के सोरों स्थित हरिपदी गंगा में विसर्जित की गईं। रविवार को शहीद के परिजन अस्थियां लेकर सोरों पहुंचे। यहां पुरोहित ने हरिपदी घाट पर विधि विधानपूर्वक अस्थियों का विसर्जन कराया।
2 of 6
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के जिला जयपुर के गांव लोहाकना खुर्द निवासी राजीव सिंह शेखावत सेना में जवान थे। वो भारत-पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकी पर तैनात थे। आठ फरवरी को नियंत्रण रेखा पर पुंछ इलाके में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन किया। इस नापाक हरकत का जवाब देते हुए राजीव सिंह शहीद हो गए थे।
3 of 6
शहीद के भाई से पूजन कराते पुरोहित
- फोटो : अमर उजाला
शहीद की अस्थियां लेकर परिजन रविवार को तीर्थनगरी सोरों पहुंचे। यहां उनके कुल पुरोहित अभिषेक तिवारी ने हरिपदी घाट पर विधि विधानपूर्वक शांतिपाठ कराया। इसके बाद शहीद की अस्थियों का विसर्जन हरिपदी गंगा में करवा दिया। शहीद की अस्थियों का विसर्जन उनके भाई संजय सिंह शेखावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शहीद राजीव सिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के भाई संजय सिंह ने बताया कि राजीव सिंह वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। वो नायक के पद पर तैनात थे। अगले साल उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी, लेकिन इससे पहले ही वो वीरगति को प्राप्त हो गए। परिवार को उनसे बिछड़ने का गम है तो उनकी शहादत पर गर्व भी।
विज्ञापन
5 of 6
हरिपदी गंगा में विसर्जित हुईं शहीद की अस्थियां
- फोटो : अमर उजाला
संजय सिंह ने बताया कि राजीव का 10 वर्ष का बेटा अधिराज है। पिता के जाने से वो काफी टूट गया है, लेकिन परिजनों का संकल्प है कि शहीद के बेटे को भी सेना में भेजकर देश सेवा की प्रेरणा देंगे। शहीद राजीव सिंह के पिता शंकर सिंह भी सेना में देश सेवा कर चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।