{"_id":"5eeee0848ebc3e4307073023","slug":"international-yoga-day-2020-celebrate-in-agra-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग-योग के संग, ऐसे मनाया ब्रज में योग दिवस, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग-योग के संग, ऐसे मनाया ब्रज में योग दिवस, देखें तस्वीरें
Sun, 21 Jun 2020 12:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
ताज के साए में योग करते किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को घर की छतों, आंगन और कॉलोनी के पार्कों में योगाभ्यास किया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग किया। क्रीड़ा भारती सहित जनपद की 24 संस्थाएं योगाभ्यास के इस महा आयोजन में शामिल हुई। ब्रज में इस बार भी पूरे उत्साह और कोरोना की एहतियात के साथ योगाभ्यास किया गया।
अमर उजाला द्वारा लगाए योग शिविर का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आगरा में अरतौनी स्थित डावर शूज कंपनी परिसर में अमर उजाला का शिविर लगा। शिविर का शुभारंभ पूरन डावर व अन्य लोगों ने किया।
अमर उजाला द्वारा लगाए योग शिविर सोशल डिस्टेंसिंग से योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया। डावर शूज कंपनी परिसर में लोगों ने सामाजिक दूरी बनाकर योग अभ्यास किया। यहां योग गुरु के निर्देशन में लोगों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचवटी कॉलोनी में योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के लिए लोग पहुंचे और उन्होंने विधिवत योग किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने परिवार के साथ योग किया
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने परिवार के साथ योग किया।