फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनामिका प्रकरण में एक और बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र भी निकला फर्जी शिक्षक

Sun, 21 Jun 2020 09:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jun 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Anamika Shukla case main accused got job on fake documents in farrukhabad
फर्जी शिक्षिकाएं और जालसाज पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाला
अनामिका शुक्ला के नाम से प्रदेशभर में फर्जीवाड़ा करने वाला मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र भी फर्जी शिक्षक निकला है। वो मैनपुरी जिले के कुरावली में तैनात शिक्षक सुशील कुमार कौशल के अभिलेखों से फर्रुखाबाद में नौकरी कर रहा है। इसकी पुष्टि कुरावली के शिक्षक की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद हुई है। सुशील कुमार कौशल ने शनिवार को बीएसए कार्यालय में उपस्थित होकर अपने सभी अभिलेख दिखाए।
Anamika Shukla case main accused got job on fake documents in farrukhabad
मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाा
जालसाज पुष्पेंद्र मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला खरा का निवासी है। उसने बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा कर सुशील कुमार कौशल के नाम से नौकरी हासिल की। वर्तमान में उसकी तैनाती फर्रुखाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हैं। छह दिन पहले जब पुष्पेंद्र उर्फ राज एसटीएफ की हिरासत में आया, तो उसने अपना नाम पुष्पेंद्र उर्फ सुशील कुमार कौशल बताया था। 
Anamika Shukla case main accused got job on fake documents in farrukhabad
फर्जी शिक्षक प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र के सुशील कुमार कौशल नाम से नौकरी करने की जानकारी ने कुरावली विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात कानपुर निवासी सुशील कुमार कौशल की दिक्कतें बढ़ा दीं। सुशील कुमार कौशल की जांच पिछले पांच दिनों से चल रही थी। इस दौरान न केवल विभागीय जांच की गई, बल्कि एसटीएफ ने भी सुशील कुमार कौशल से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anamika Shukla case main accused got job on fake documents in farrukhabad
पुष्पेंद्र, रामनाथ और आनंद - फोटो : ani
बीएसए विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर सुशील के सभी अभिलेखों की ऑनलाइन जांच कराई गई। यही नहीं एक टीम को फिरोजाबाद भेजा गया, जहां सुशील कुमार कौशल वर्तमान में अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। दूसरी टीम को कानपुर भी भेजा गया, जहां सुशील का स्थायी पता है। सभी जगह सुशील कुमार कौशल के दस्तावेज सही होने की पुष्टि हुई।  
विज्ञापन
Anamika Shukla case main accused got job on fake documents in farrukhabad
फर्जी शिक्षिका, मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुशील कुमार कौशल को अपने मूल अभिलेखों के साथ बीएसए कार्यालय में उपस्थित हुए। उनसे यहां बीएसए और उनकी टीम ने पूछताछ भी की। बीएसए ने बताया कि कुरावली में तैनात सुशील कुमार कौशल के अभिलेख सही पाए गए हैं। आरोपी ने इनके नाम से फर्जीवाड़ा कर फर्रुखाबाद में नौकरी हासिल की है।


अनामिका प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें: 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed