कोबरा के जहर को हराकर अंतरराष्ट्रीय पैरा निशानेबाज सोनिया शर्मा एक बार फिर शूटिंग रेंज में पसीना बहाने पहुंच रही हैं। वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए जुलाई में दिल्ली में भारतीय पैरा निशानेबाजी टीम के लिए होने वाले ट्रायल में अंतरराष्ट्रीय पैरा निशानेबाज सोनिया शर्मा हिस्सा लेंगी। दिसंबर में फरीदाबाद में भारतीय निशानेबाजी कैंप करने के दौरान हॉस्टल में उन्हें कोबरा ने डस लिया था। सोनिया को लगभग आठ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। चिकित्सकों ने भी सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया।
Agra: कोबरा को हराकर फिर रेंज में उतरीं अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर सोनिया शर्मा, आठ दिनों तक लड़ी थी मौत से जंग
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:37 PM IST
सार
वर्ल्ड कप के लिए अगले महीने भारतीय टीम में चयन के लिए सोनिया ट्रायल देने के लिए तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन