आगरा के ताजगंज क्षेत्र के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में फैशन ब्लागर रितिका सिंह की हत्या के मामले में पति सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उनकी तलाश जारी है। वहीं एक ब्यूटीशियन का नाम भी चर्चा में है, जिसकी हत्याकांड वाले दिन ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के रजिस्टर में एंट्री हुई है। रितिका ओम श्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट में किराये पर रहती थी, जहां से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई।
{"_id":"62bea398cea2fe0dc45632b2","slug":"ritika-murder-case-who-is-the-beautician-and-what-is-connection-with-this-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritika Murder case: रितिका के फ्लैट में जाने के लिए एंट्री कराने वाली कौन है वो ब्यूटीशियन, क्या है इस हत्याकांड से कनेक्शन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ritika Murder case: रितिका के फ्लैट में जाने के लिए एंट्री कराने वाली कौन है वो ब्यूटीशियन, क्या है इस हत्याकांड से कनेक्शन?
Fri, 01 Jul 2022 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
Ritika Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
टाइम लाइन सुलझी तो खुल सकता है बड़ा राज
अपार्टमेंट के एंट्री रजिस्टर में 10.36 पर सुनीता और आकाश नाम से एंट्री की गई थी। आकाश रितिका का पति है, जो हत्याकांड का आरोपी है। वह अपने चार साथियों के साथ रितिका के फ्लैट में चला गया था। घटना के बाद चौकीदार ने बताया था कि 15 मिनट बाद ही रितिका चौथी मंजिल से फेंक दी गई थी। मगर सवाल तब उठ रहा है जब अपार्टमेंट के एंट्री रजिस्टर में 11.28 बजे एक अन्य महिला की एंट्री रितिका के फ्लैट 404 में जाने की हुई है।
Ritika Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मिल सकती है अहम जानकारी
उसने अपना पेशा पार्लर लिखाया था। अगर रितिका की पहले की हत्या कर दी गई थी तो चौकीदार ने पार्लर महिला को अंदर क्यों जाने दिया, उसकी एंट्री आखिर क्यों की गई। क्या पुलिस ने इस महिला से पूछताछ की है कि नहीं। अगर वह घटना के समय पहुंची होगी तो केस में बडी जानकारी पुलिस को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ritika Murder case
- फोटो : अमर उजाला
यह हुई थी वारदात
ताजगंज स्थित ओम श्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 404 में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह अपने दोस्त विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन में रहती थीं। उन्होंने पति आकाश गौतम को छोड़ दिया था। 24 जून को अपार्टमेंट में पांच लोग आए थे। इनमें आकाश गौतम, दो महिलाएं और दो युवक थे। वह रितिका के फ्लैट में गए थे।
विज्ञापन
हत्यारोपी पति आकाश और महिला
- फोटो : अमर उजाला