फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के फसाने और हकीकत: 'प्यार की निशानी' से जुड़े वो तथ्य, जो हैरान करने वाले हैं

Tue, 25 Feb 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Interesting Facts about Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सात अजूबों में शुमार खूबसूरत ताजमहल के साथ हजार किस्से जुड़े हैं। कुछ सच्चे हैं, तो कुछ झूठे भी। इतिहासकार राज किशोर राजे ने इन किस्सों पर लंबा अध्ययन किया है। एक किस्सा यह है कि ताजमहल बन जाने के बाद शाहजहां ने इसे बनाने वाले 20 हजार मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे। इस किस्से में कितनी सच्चाई है अगली स्लाइड्स में जानिए...
Interesting Facts about Taj Mahal
ताजमहल में वाटर चैनल और टैंक की सफाई - फोटो : Amar Ujala
इतिहासकार राज किशोर मजदूरों के हाथ कटवाने वाले किस्से को झूठ बताते हैं। वो कहते हैं कि शाहजहां ने कारीगरों से आजीवन काम न करने का वादा लिया था। इसके बदले उनको जिंदगी भर वेतन देने का वादा किया था। कारीगरों को हाथों से हुनर का काम करने से रोक देने को ही दूसरे शब्दों में हाथ कटना कहा गया। मजदूरों के लिए अलग बस्ती बनाई गई। उनके वंशज आज भी ताजगंज में रहते हैं।
Interesting Facts about Taj Mahal
ताजमहल
काले ताजमहल के नहीं मिले सुबूत
किस्से कहानियों में काला ताजमहल तामीर हुआ लेकिन हकीकत में इसे सुबूत नहीं मिल सके। यह फसाना आया एक पेंटिंग से जो ताज की मस्जिद की आर्च पर बनी है। इसमें दो ताज हैं,एक सफेद और दूसरा काला। फ्रेंच यात्री टवर्नियर ने काले ताज की कहानी सबसे पहले पेश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Facts about Taj Mahal
चांदनी रात में ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
वर्ष 1871 में कलाईल ने इसे प्रचारित किया। 1910 से गाइडों ने कहानी को हकीकत बताकर सैलानियों को सुनाना शुरु कर दिया। इतिहासकार राजे कहते हैं कि शाहजहांकालीन किसी पुस्तक में काले ताज का जिक्र नहीं है। यह कोरी कहानी है, जिसके साक्ष्य नहीं। एएसआई की खोदाई में साफ हो चुका है कि जिसे काला ताज की नींव बताया गया, वह मेहताब बाग का ही हिस्सा है।
विज्ञापन
Interesting Facts about Taj Mahal
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
466 किलो सोने का कलश लगा था ताज पर 
इतिहासकार राज किशोर राजे शर्मा बताते हैं कि ताज के मुख्य गुंबद पर 466 किलो सोने का ठोस कलश लगा था। यह तीन फुट छह इंच लंबा था। इसे अंग्रेजों ने 1810 में बदलवा दिया। अब पीतल का कलश लगा है। 

कुतुबमीनार से भी ऊंचा है ताजमहल 
कुतुबमीनार को सबसे ऊंची मीनार माना जाता है लेकिन ताज  की ऊंचाई इससे ज्यादा है। कुतुबमीनार 72.5 मीटर ऊंची है जबकि ताज 73 मीटर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed