फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात में भी खुला कोर्ट: पत्नी की हत्या का आरोपी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, न्यायायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Thu, 04 Aug 2022 04:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
inspector wife death case Inspector arrested sent to 14-day judicial custody
इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दो दिन पूर्व हुई इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत के मामले में कई सवाल खड़े हैं। मृतका के घरवालों ने इंस्पेक्टर पर जिस तरह पत्नी का उत्पीड़न कर हत्या का आरोप लगाया है, उससे सभी हैरान हैं। पत्नी आरती की हत्या करने के आरोपी इंस्पेक्टर विवेक कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बुधवार की रात इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर रात में ही जेल भेजे जाने की कार्रवाई की। रात में ही न्यायालय प्रक्रिया शुरु हुई। न्यायालय में हत्या के आरोपी इंस्पेक्टर को पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


 
इंस्पेक्टर विवेक गुप्ता सहित छह अन्य परिवारीजनों के खिलाफ मृतिका की मां शशिप्रभा ने हत्या व दहेज की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया था। घटना के बाद से ही इंस्पेक्टर पुलिस की अभिरक्षा में थे। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। 

inspector wife death case Inspector arrested sent to 14-day judicial custody
पुलिस हिरासत में इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बुधवार की रात करीब 7:50 बजे इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना कर रहे सहावर के सीओ अजीत सिंह चौहान ने अपने टीम के साथ गिरफ्तारी की प्रक्रिया को पूर्ण किया। गिरफ्तारी के करने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर को न्यायालय में रात के समय पेश किया गया, जहां न्यायालय ने न्यायायिक हिरासत में जेल भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर को पचलाना जिला कारागार ले जाया गया। 

inspector wife death case Inspector arrested sent to 14-day judicial custody
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हत्या के आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर विवेक कुमार गुप्ता के जेहन में कभी यह बात नहीं आई होगी कि जिस थाने और जिस क्षेत्र में उनका रुतबा चलता है, हर कोई सलाम करता है, वहां ऐसी स्थिति होगी। उन्हें वहीं से जेल जाना पड़ेगा। मुलजिम की तरह ही विवेचक टीम के साथ इंस्पेक्टर का फोटो भी खींचा गया और वीडियो भी बनाया गया और फिर उन्हें थाने से न्यायालय ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
inspector wife death case Inspector arrested sent to 14-day judicial custody
इंस्पेक्टर से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि निलंबित इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद  रात में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन
inspector wife death case Inspector arrested sent to 14-day judicial custody
मृतका के मायकेवाले - फोटो : अमर उजाला

बता दें मंगलवार की रात सिकंदरपुर वैश्य थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में मंगलवार की रात एसओ विवेक गुप्ता की पत्नी दीप्ति पोरवाल उर्फ आरती (30) की गोली लगने से मौत हो गई थी। थाना परिसर में गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। मौके पर जब तक पुलिसकर्मी पहुंचे, तब तक दीप्ति की मौत हो चुकी थी। खून से लथपथ शव मौके पर पड़ा हुआ था। पुलिस को घटनास्थल पर एक तमंचा मिला है। माना जा रहा है कि इसी तमंचे से गोली चली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पत्नी ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed