फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2020: यहां रोज मनाया जाता है आजादी का जश्न, कोरोना काल में भी जारी है अनूठी परंपरा

Sat, 15 Aug 2020 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Aug 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2020 Tricolor Hoist every day at Selfie Point in agra
सेल्फी प्वाइंट आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा का अजीत नगर चौराहा राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल है। यह चौराहा उन चुनिंदा स्थलों में से एक है, जहां हर रोज राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। इस अनूठी परंपरा की शुरुआत 26 जनवरी 2018 (गणतंत्र दिवस) से हुई, तब से अनवरत जारी है। कोरोना काल में भी यहां प्रतिदिन तिरंगा फहराया जाता है। इस कार्यक्रम में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। 
Trending Videos
Independence Day 2020 Tricolor Hoist every day at Selfie Point in agra
सेल्फी प्वाइंट पर कार्यक्रम में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त साल में एक बार आता है, लेकिन ताजनगरी में एक जगह ऐसी भी है, जहां रोजाना आजादी का जश्न मनाया जाता है। चाहे आंधी, तूफान हो या बारिश। खेरिया क्षेत्र में अजीत नगर चौराहा स्थित सेल्फी प्वाइंट पर अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार द्वारा 26 जनवरी 2018 से प्रत्येक दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान होता है। 
Independence Day 2020 Tricolor Hoist every day at Selfie Point in agra
भारत माता के नारे लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट पर 26 जनवरी 2018 से प्रतिदिन तिरंगा फहराया जाता है। राष्ट्रगान होता है। प्रत्येक दिन मुख्य अतिथि भी अलग-अलग होते हैं। यह कार्यक्रम सुबह पौने 10 बजे से शुरू होता है और 15 मिनट में समाप्त हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2020 Tricolor Hoist every day at Selfie Point in agra
सेल्फी प्वाइंट आगरा - फोटो : अमर उजाला
मीडिया प्रभारी संजय नोतनानी ने बताया कि इसकी प्रेरणा हमें एक वायरल वीडियो को देखकर मिली। यह वीडियो आंध्रप्रदेश का था। वहां भी निरंतर ऐसे ही देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम होता है। इस समय हमारे बाजार में करीब 300 दुकानदार हैं। महामारी को देखते हुए थोड़ी संख्या और सामाजिक दूरी बनाकर सब खड़े होते हैं। 
विज्ञापन
Independence Day 2020 Tricolor Hoist every day at Selfie Point in agra
स्वतंत्रता दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला
संगठन के महामंत्री मनोज ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मिष्ठान वितरण होता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत सत्कार किया जाता है। फिर उनके द्वारा तिरंगा फहराया जाता है। 74वें स्वतंत्रता दिवस पर भी यहां शान से तिरंगा फहराया। जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड प्रथम) राकेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कोरोना के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने राष्ट्रगान गाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed