फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: कोरियर सर्विस कार्यालय से 40 लाख की लूट में सीसीटीवी से मिला अहम सुराग, इस गैंग ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 24 Jul 2022 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Important clue found from CCTV in case of robbery of 40 lakhs from courier service office
Loot in Agra - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोतवाली के रावतपाड़ा स्थित तिवारी गली में शुक्रवार दोपहर को एनएम कोरियर सर्विस में 40 लाख की लूट करने सात बदमाश आए थे। इसमें चार खंदौली तो तीन फतेहपुर सीकरी के हैं। सीसीटीवी कैमरों से सुराग के बाद पुलिस एक के घर तक पहुंच गई। 12 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

स्कार्पियो से आए थे सात बदमाश

कोरियर कंपनी में मैनेजर आनंद पुरी, कर्मचारी सनी पटेल, कृपाल और सहदेव को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आए। एक बाइक दिखी, जिससे दो बदमाश गए थे। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि स्कार्पियो से सात बदमाश आए थे। चार बदमाश वारदात करने गए, तीन बदमाश बाजार में निगरानी रखे हुए थे। स्कार्पियो फोर्ट स्टेशन के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी। बाद में दो बदमाश बाइक से जाते नजर आए थे।
Important clue found from CCTV in case of robbery of 40 lakhs from courier service office
कर्मचारी पर तमंचा ताने खड़ा बदमाश - फोटो : अमर उजाला

खंदौली का निकला बाइक का नंबर

पुलिस ने बाइक का नंबर पता किया तो वह खंदौली का निकला। पुलिस बाइक मालिक तक पहुंच गई। एक बदमाश उसका भाई निकला। उसने पहचान कर ली। अन्य बदमाशों के भी नाम जानता था। चार बदमाश खंदौली और तीन फतेहपुर सीकरी के थे। वह स्कार्पियो लेकर राजस्थान की तरफ भाग गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम राजस्थान की ओर गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी देर रात खंदौली थाने पहुंचे। उन्होंने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि सात बदमाशों के वारदात में शामिल होने की जानकारी मिली है। टीम अपनी जांच कर रही है।

Important clue found from CCTV in case of robbery of 40 lakhs from courier service office
कर्मचारी के साथ की हाथापाई - फोटो : अमर उजाला

दवा कारोबारी के कर्मचारी के आते ही घुसे बदमाश

कोरियर कंपनी में हुई वारदात के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गए। इसमें नजर आ रहा है कि कोरियर कंपनी में एक दवा व्यापारी का कर्मचारी ऋषभ वर्मा हेलमेट पहनकर आता है। उसे दो लाख रुपये लेने थे। रकम बाहर से आई थी। उसके आते ही चार बदमाश दाखिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Important clue found from CCTV in case of robbery of 40 lakhs from courier service office
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

गोली मारने की दी थी धमकी 

एक बदमाश पिस्टल से उसे गोली मारने की धमकी देता है। मुंह पर टेप बांधते हैं। इस दौरान उसका हेलमेट भी उतार देते हैं। बाद में एक और कर्मचारी आता है। उसको भी बदमाश धमकाते हैं। उसके मुंह पर टेप बांध देते हैं। 
विज्ञापन
Important clue found from CCTV in case of robbery of 40 lakhs from courier service office
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

किसने की रेकी?

पुलिस के सामने बड़ा सवाल है कि आखिर रेकी किसने की? उन्हें पता था कि कैश ज्यादा है। इसलिए दस लाख रुपये मिलने पर भी और रकम की मांग की थी। कर्मचारियों के कमरे से भी 30 लाख रुपये लेकर आए थे। यह सब रेकी के बाद ही पता चल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed